अब ढाबा ही खोल लो… ईद पर ‘शीर खुरमा’ बनाते बाबर आजम हुए बुरी तरह ट्रोल, फैंस ने दी संन्यास की सलाह

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अब ढाबा ही खोल लो… ईद पर ‘शीर खुरमा’ बनाते बाबर आजम हुए बुरी तरह ट्रोल

Last Updated:

Babar azam cooked sheer khurma: ईद-उल-फितर के मौके पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का ‘कुकिंग अवतार’ सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का शिकार हो गया है. किचन में ‘शीर खुरमा’ बनाते बाबर के वीडियो पर फैंस ने तीखे तंज कसते हुए उन्हें क्रिकेट छोड़ ढाबा खोलने तक की सलाह दे डाली. टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन और चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे बाबर के लिए यह ‘स्वीट सिग्नेचर’ उनके करियर की कड़वाहट बन गया है.

अब ढाबा ही खोल लो... ईद पर 'शीर खुरमा' बनाते बाबर आजम हुए बुरी तरह ट्रोलZoom

बाबर आजम को कौन दे रहा संन्यास लेने की सलाह.

नई दिल्ली. बाबर आजम एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनके बल्ले से निकले रन नहीं, बल्कि उनके हाथ का बना ‘शीर खुरमा’ है. ईद-उल-फितर के मौके पर बाबर ने किचन में हाथ आजमाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. खराब फॉर्म और हालिया विवादों के बीच बाबर का यह ‘कुकिंग अवतार’ ट्रोलर्स के लिए एक नया हथियार बन गया है.

हाल में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन और टीम के जल्दी बाहर होने के बाद बाबर आजम (Babar Azam) ब्रेक पर हैं. चोट के कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज और नेशनल टी20 कप से भी बाहर रहे. खाली समय का उपयोग करते हुए बाबर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पारंपरिक ईद मिठाई ‘शीर खुरमा’ बनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसे अपनी ‘स्वीट ईद सिग्नेचर’ रेसिपी बताया. हालांकि, बाबर का यह घरेलू अंदाज उनके आलोचकों को रास नहीं आया. सोशल मीडिया पर उनकी कुकिंग स्किल से ज्यादा उनके क्रिकेट भविष्य पर तंज कसे जा रहे हैं.

बाबर आजम को कौन दे रहा संन्यास लेने की सलाह.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP