व्रत में क्या खाएं जिससे मिले पूरा पोषण और दिनभर बनी रहे एनर्जी, जानिए बिना तेल और बिना चीनी वाले हेल्दी ऑप्शन्स
Last Updated:
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि व्रत में सही खाना चुनना बहुत जरूरी है. बिना तेल और चीनी वाली चीजें जैसे स्मूदी, सलाद, मखाना, साबूदाना चीला और दही-छाछ आपको फिट, हल्का और एनर्जेटिक बनाए रखती हैं. ये आसान भी हैं और शरीर के लिए फायदेमंद भी.

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं?
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का समय आते ही लोग व्रत रखते हैं और अपनी डाइट को लेकर काफी सतर्क हो जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि क्या खाएं जिससे शरीर को पूरा पोषण मिले और कमजोरी भी न लगे. अक्सर लोग व्रत में तली-भुनी या ज्यादा मीठी चीजें खा लेते हैं, जिससे कुछ देर के लिए एनर्जी तो मिलती है लेकिन बाद में भारीपन और थकान महसूस होती है, अगर आप इस बार थोड़ा अलग और हेल्दी तरीका अपनाना चाहते हैं, तो बिना तेल और बिना चीनी वाली चीजें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. ये न सिर्फ आपको हल्का महसूस कराएंगी बल्कि पूरे दिन एक्टिव भी रखेंगी.
खास बात ये है कि इन चीजों को बनाना भी आसान है और ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती हैं, अगर आप व्रत के दौरान डिटॉक्स, वजन कंट्रोल और एनर्जी-तीनों चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का है.
1. फ्रूट स्मूदी: ठंडक और एनर्जी का परफेक्ट कॉम्बो
व्रत में सबसे आसान और टेस्टी ऑप्शन है फ्रूट स्मूदी. आप केला, सेब, पपीता या कोई भी पसंदीदा फल लेकर दूध या दही के साथ ब्लेंड कर सकते हैं. इसमें चीनी डालने की जरूरत नहीं होती क्योंकि फलों में खुद ही नेचुरल मिठास होती है. स्मूदी का फायदा ये है कि ये जल्दी बन जाती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है. साथ ही ये शरीर को ठंडक देती है और डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है.
2. ताजा सलाद: बॉडी को रखे हल्का और हाइड्रेटेड
अगर आप व्रत में खुद को हल्का और फ्रेश रखना चाहते हैं तो सलाद जरूर शामिल करें. खीरा, गाजर, चुकंदर और टमाटर जैसे आइटम इसमें डाल सकते हैं. सलाद में फाइबर भरपूर होता है, जिससे पेट ठीक रहता है और कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होती. साथ ही ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है, जिससे दिनभर सुस्ती नहीं आती.
3. मखाना और मूंगफली: हेल्दी स्नैक का स्मार्ट ऑप्शन
जब व्रत में हल्की-फुल्की भूख लगे तो मखाना और मूंगफली बेस्ट ऑप्शन हैं. आप इन्हें बिना घी या तेल के हल्का भूनकर रख सकते हैं. ये कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और काफी देर तक पेट भरा रखते हैं. चाय के साथ या बीच-बीच में इन्हें खाने से एनर्जी बनी रहती है.
4. साबूदाना चीला: बिना तेल के भी टेस्टी और भरपेट
साबूदाना व्रत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. आप इसका चीला बनाकर बिना तेल के नॉन-स्टिक पैन पर आसानी से पका सकते हैं. इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए धनिया, हरी मिर्च और टमाटर की चटनी के साथ खाएं. ये पेट भरने के साथ-साथ आपको एक्टिव भी रखेगा.
5. दही और छाछ: ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी का राज
दही और छाछ व्रत के दौरान सबसे आसान और असरदार चीजें हैं. इनमें न तेल लगता है और न चीनी की जरूरत होती है. ये पेट को ठंडा रखते हैं और तुरंत एनर्जी देते हैं, अगर आपको भारीपन या थकान लग रही हो तो एक कटोरी दही या एक गिलास छाछ आपको तुरंत राहत देगा.
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें