वो लो बजट फिल्म, जिसने 25 साल पहले कमाए 136 करोड़, सीक्वल बनाने से फिल्ममेकर ने की तौबा, कहा- डिजास्टर होगा

Share to your loved once


Last Updated:

25 साल पहले बनी उस लो बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 136 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया था. पीढ़ियों की नॉस्टैल्जिया बन चुकी इस फिल्म के सीक्वल की अटकलें सालों से लग रही थीं. लेकिन अब फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने साफ कर दिया है कि वो यह सीक्वल कभी नहीं बनाएंगे. जानते हैं कौन सी है ये फिल्म…

नई दिल्ली. महज 40 करोड़ के बजट में बनी एक मल्टीस्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म ने रिलीज के बाद ऐसा कमाल किया कि दुनियाभर में 136 करोड़ की कमाई कर ब्लॉकबस्टर बन गई. इस फिल्म की कहानी, इमोशंस और म्यूजिक ने दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बनाई और सालों बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई. टीवी से लेकर फेस्टिव सीजन तक, यह फिल्म आज भी उतनी ही पसंद की जाती है, जितनी रिलीज के समय थी. दिलचस्प बात यह है कि इस कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी फिल्म के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं. लेकिन हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने साफ कर दिया कि वह इस कहानी को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं. उनका कहना है कि वो आफत को मोल नहीं ले सकते.

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने उन खबरों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ यानी के3जी का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. करण ने साफ शब्दों में कहा कि वह यह फिल्म कभी नहीं बनाएंगे और ऐसा करना ‘आफत को न्यौता देने’ जैसा होगा.

हाल ही में ‘ऑन कॉल विद सोनल कालरा फॉर द राइट एंगल’ से बातचीत में करण जौहर ने कहा, ‘मैं के3जी 2 कभी नहीं बनाऊंगा. ऐसा नहीं है कि के3जी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है. हर फिल्म में खामियां होती हैं, लेकिन के3जी में जो भरपूर मात्रा में है वो है नॉस्टैल्जिया. पीढ़ियां इस फिल्म के साथ बड़ी हुई हैं. उन्होंने इसमें जो प्यार देखा, जिस पर रोए, वो आज भी फिल्म से जुड़ा हुआ है.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने आगे कहा कि वह संपूर्ण जगत के आभारी हूं कि उन्हें ऐसी फिल्म बनाने का अवसर मिला जो आज भी जिंदा है. लेकिन वह इस नॉस्टैल्जिया और दर्शकों के प्यार के साथ कभी छेड़छाड़ नहीं करेंगे. करण ने साफ कहा, ‘क्योंकि जब आप के3जी 2 जैसी कोई चीज बनाते हैं, तो आप आफत को न्यौता दे रहे होते हैं और मैं डिजास्टर के लिए तैयार नहीं हूं.’

साल 2001 में रिलीज हुई ‘कभी खुशी कभी गम’बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और आज भी इसे बॉलीवुड की सबसे यादगार फैमिली फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित पारिवारिक ड्रामा फिल्मों में शुमार है और आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है.

आपको बता दें कि करण ने इस फिल्म को करीब 40 करोड़ के बजट में तैयार की थी. फिल्म की कहानी ने लोगों को आखिरी तक बांधे रखा और फिल्म को देश ही नहीं विदेश में भी काफी पसंद किया गया. भारत में फिल्म ने करीब 119 करोड़ और फिल्म दुनियाभर में 136 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर बनी. खास बात ये है कि फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट हुए थे. ये आज भी टीवी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार है.

<br />इस बीच, करण जौहर ने अपनी शेल्फ हुई फिल्म ‘तख्त’ पर भी बात की. यह फिल्म साल 2021 में अनाउंस हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे थे. कोविड-19 के कारण फिल्म में देरी हुई और अब तक यह रिलीज नहीं हो सकी है.

करण ने बताया कि फिलहाल ‘तख्त’ के रिवाइवल की कोई योजना नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे वह जरूर बनाएंगे. उन्होंने कहा कि लेखक सुमित रॉय द्वारा लिखी गई यह कहानी उनके करियर की सबसे मजबूत स्क्रिप्ट्स में से एक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP