CSK में एंट्री को खास बना सकते हैं संजू सैमसन, धोनी के स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

CSK में एंट्री को खास बना सकते हैं सैमसन, धोनी के क्लब में शामिल होने का मौका

Last Updated:

Sanju Samson IPL 2026: संजू सैमसन आईपीएल में 5000 रन पूरे करने से कुछ रन दूर हैं. आईपीएल 2026 में इस मुकाम तक पहुंचने में वह कामयाब हुए तो महेंद्र सिंह धोनी के बाद 5000 आईपीएल पूरे करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे. सैमसन इसी सीजन ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं.

CSK में एंट्री को खास बना सकते हैं सैमसन, धोनी के क्लब में शामिल होने का मौकाZoom

संजू सैमसन 5000 आईपीएल पूरे करने से 296 रन दूर.

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो के रूप में उभरे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89, और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन बनाकर सैमसन ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. सैमसन की नजर अब आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन पर है. संजू सैमसन ने विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. उनका यही फॉर्म बरकरार रहा तो आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. यह उपलब्धि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सिर्फ एमएस धोनी के नाम हैं.

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिनके नाम 5000 या उससे ज्यादा रन हैं. धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 278 मैचों की 242 पारियों में 24 अर्धशतक की मदद से 5439 बनाए हैं. केएल राहुल के 5000 से ऊपर रन हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में हर मैच में बतौर विकेटकीपर नहीं खेला है.

संजू सैमसन 5000 आईपीएल पूरे करने से 296 रन दूर.

संजू आईपीएल में 5000 रन पूरा करने और धोनी के विशेष क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है. सैमसन ने 2013 से 2025 के बीच 177 मैचों की 172 पारियों में 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4704 रन बनाए हैं. 296 रन बनाते ही लीग में उनके 5000 रन पूरे हो जाएंगे और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे.

धोनी के ही साथ खेलेंगे सैमसन
आगामी सीजन में लीग में 5000 रन पूरे करना और धोनी के क्लब में शामिल होना सैमसन के लिए विशेष होगा. इसकी वजह ये है कि इस बार वह धोनी के साथ उनकी ही टीम सीएसके की पीली जर्सी में खेलेंगे. सैमसन 2018 से लगातार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. 2021 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था. 2022 में उनकी कप्तानी में टीम फाइनल खेली थी. 2025 सीजन की समाप्ति के बाद उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला लिया था और इसके बाद सीएसके ने उन्हें आरआर के साथ ट्रेड किया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP