मौसम बदलते ही बच्चों में बढ़ा डायरिया का अटैक, जानिए लक्षण और इलाज
Last Updated:
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन्त कुमार गुप्ता बताते हैं कि मौसम बदलने के साथ तापमान में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिसकी वजह से बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ रही है. डायरिया ऐसी बीमारी है, जिसमें बच्चों को दस्त या पतली लैटरिंग बार-बार होती है. यदि आपके बच्चे को डायरिया हो गया है, तो सावधान हो जाएं,
मऊ: मौसम बदल रहा है और देखा जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चों में कई प्रकार की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं. इनमें एक प्रमुख बीमारी डायरिया है. लोग डायरिया को हल्के में लेते हैं, लेकिन यह ऐसी बीमारी है जो छोटी सी लापरवाही से बड़ी समस्या बन सकती है. तो आइए जानते हैं कि बाल रोग विशेषज्ञ ने डायरिया से बचने के क्या उपाय बताए हैं.
डायरिया बीमारी को न करें नजरअंदाज
लोकल 18 से बात करते हुए केसरी राज हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन्त कुमार गुप्ता बताते हैं कि मौसम बदलने के साथ तापमान में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिसकी वजह से बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ रही है. डायरिया ऐसी बीमारी है, जिसमें बच्चों को दस्त या पतली लैटरिंग बार-बार होती है. यदि आपके बच्चे को डायरिया हो गया है, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इसे नजरअंदाज करने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ने के कारण दिमाग में सूजन भी आ सकती है.
6 माह से 18 साल के बच्चों में हो रहा डायरिया
यदि आपके बच्चे को तेज बुखार है, शरीर में पानी की कमी है, होंठ और मुंह सूख रहे हैं, बच्चा पानी नहीं पी रहा है या बार-बार उल्टी कर रहा है, तो सावधान हो जाएं. ये डायरिया के प्रमुख लक्षण हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत किसी योग्य चिकित्सक को दिखाकर इलाज शुरू कराना चाहिए, क्योंकि डायरिया में छोटी सी लापरवाही बच्चों के दिमाग पर असर डाल सकती है. यह बीमारी 6 महीने से लेकर 18 साल तक के बच्चों को हो सकती है. इसलिए बच्चों पर विशेष ध्यान दें और लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराएं.
छोटी सी लापरवाही दिमाग पर डाल सकती है असर
यदि बच्चा डायरिया से ग्रसित है, तो उसे हल्का और सादा भोजन दें, जैसे दाल का पानी, खिचड़ी, चावल का माड़ और केला आदि. भारी भोजन न दें और बाहर का जंक फूड बिल्कुल न खिलाएं. गर्मी के मौसम में डायरिया के मामले तेजी से बढ़ते हैं. सर्दियों में यह कम होता है, लेकिन गर्मियों में अधिक देखा जाता है. ऐसे में यदि घर में छोटे बच्चे हैं, तो सावधानी बरतें. यदि डायरिया के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत इलाज शुरू कराएं, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बच्चे के दिमाग तक असर डाल सकती है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें