कम लागत में कमाना है डबल मुनाफा, तो गोंडा की महिला किसान से सीखें खेती का ये स्पेशल तरीका

Share to your loved once


Last Updated:

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील महिला किसान किरन देवी ने बताया कि गन्ने की फसल में काफी जगह खाली रहती है. इसी खाली जगह में उन्होंने गेहूं और प्याज की बुवाई शुरू की. इससे एक ही खेत से दो या दो से अधिक फसलें मिलने लगीं. इस तरीके से किरन को अलग से जमीन तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ी और लागत भी कम हो गई. 

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड मुजेहना की एक महिला किसान ने खेती में नया तरीका अपनाया है. वह गन्ने के साथ-साथ गेहूं की भी खेती कर रही हैं, जिससे उनकी आमदनी बढ़ रही है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील महिला किसान किरन देवी ने बताया कि गन्ने की फसल में काफी जगह खाली रहती है. इसी खाली जगह में उन्होंने गेहूं और प्याज की बुवाई शुरू की. इससे एक ही खेत से दो या दो से अधिक फसलें मिलने लगीं. इस तरीके से किरन को अलग से जमीन तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ी और लागत भी कम हो गई. वहीं, गेहूं की फसल तैयार होने से उन्हें अतिरिक्त आय भी मिल रही है.

क्या है क्वालिफिकेशन

किरन देवी बताती हैं कि उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई की. उसके बाद उनकी शादी हो गई और वह हाउसवाइफ थीं. फिर उन्हें पानी संस्थान के बारे में पता चला. उनका बचपन से खेती-किसानी का शौक था. पानी संस्थान के लोगों ने उन्हें गन्ने के साथ गेहूं और प्याज की खेती करने के बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने अपने लगभग दो से ढाई बीघा खेत में गन्ने के साथ गेहूं और प्याज की खेती शुरू की.

वहां से आया आइडिया

किरन देवी बताती हैं कि सहफसली खेती का आइडिया उन्हें पानी संस्थान द्वारा मिला. पहले वह पारंपरिक तरीके से गन्ने की खेती कर रही थीं. फिर उन्हें गन्ने के साथ गेहूं और प्याज की खेती के बारे में पता चला. इसके बाद उन्होंने इस तरीके को अपनाया. यानी एक ही लागत में वह तीन फसल तैयार कर रही हैं. इससे उनकी लागत कम होती है और मुनाफा अधिक होता है.

किस विधि से की है गेहूं की बुवाई

किरन देवी बताती हैं कि गेहूं की बुवाई लाइन विधि से की गई है. गन्ने के बगल जो खाली जगह पड़ी थी, उसी में उन्होंने गेहूं और प्याज की बुवाई की. उन्होंने बताया कि उनका गेहूं तैयार हो गया है और कुछ ही दिनों में इसकी कटाई हो जाएगी. कटाई के बाद गन्ने की गुड़ाई की जाएगी और गन्ने की फसल भी तैयार हो जाएगी. यानी एक ही लागत में तीन फसलें तैयार हो रही हैं और एक ही मेहनत में अधिक मुनाफा मिल रहा है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP