फलों पर भिनभिनाने लगती हैं मक्खियां, 3 तीजों से तैयार ये लिक्विड करेगी इनका काम तमाम, फ्रूट फ्लाइज से सेकेंड में पाएं छुटकारा
Last Updated:
How to get Rid of Fruit Flies: अक्सर फल खरीद कर लाने के बाद आप उसे किचन या डाइनिंग टेबल पर रख देते हैं. फल अगर अधिक पके होते हैं तो आपने गौर किया होगा कि उस पर छोटी-छोटी फ्रूट फ्लाइज जाकर बैठने लगती हैं. ऐसे में फलों को खाने का भी मन नहीं करता है. यदि आप भी फ्रूट फ्लाइज से रहते हैं परेशान, तो इस होममेड लिक्विड को झटपट बनाकर पाएं इनसे छुटकारा.

फलों पर भिनभिना रही हैं मक्खियां, ऐसे पाएं छुटकारा.
How to get Rid of Fruit Flies: फल का सेवन सभी करते हैं. आप अपनी पसंद का फल मार्केट से लेकर आते हैं. उसे काटकर खाते होंगे या फिर उसका जूस बनाकर पीते होंगे. कई बार टेबल पर रखे-रखे फलों पर फ्रूट फ्लाइज (Fruit flies) मंडराने लगती हैं. गर्मियों के मौसम में ये समस्या अधिक देखने को मिलती है. फलों में इस तरह के छोटे-छोटे पंखों वाली मक्खियां बैठें या भिनभिनाती रहें तो इन फलों की तरफ देखने का भी मन नहीं करता है. कई बार लोग फलों को काटकर रख देते हैं. कुछ लोग फ्रूट सलाद खाना पसंद करते हैं. अगर खुले में इन कटे हुए फलों को छोड़ दें तो इन पर भी फ्रूट फ्लाइज बैठने लगती हैं. आखिर इनसे पीछा कैसे छुड़ाया जाए? परेशान न हों, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने पंकज के नुस्खे पिटारे से एक ऐसा आसान सा नुस्खा बताया है, जिसे आप एक बार जरूर आजमाकर देखिए. चलिए जानते हैं क्या है इन फ्रूट फ्लाइज से छुटकारा पाने का आसान सा घरेलू नुस्खा…
फ्रूट फ्लाइज से छुटकारा पाने का आसान नुस्खा (Falon se makkhi kaise bhagaye)
-मास्टर शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं, यदि आपके फलों पर फ्रूट फ्लाइज लग रही हैं तो आप बिल्कुल भी परेशान न हों. आप मेरा बताया हुआ ये एक आसान सा नुस्खा आजमाकर देखिए. इन फ्रूट फ्लाइज से छुटकारा पाने के लिए आपको चाहिए एक कटोरी में सिरका, लिक्विड डिशवॉशिंग साबुन और चीनी.
View this post on Instagram