ईद पर मथुरा में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर दिल्ली-आगरा हाईवे जाम
Last Updated:
Chandrashekhar Murder Case LIVE: मथुरा के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ को गौतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर मार दिया. गुस्से में गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया. अब तक एक आरोपी पकड़ा गया है…और पढ़ें

‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या केस पर लाइव.
Farsa Wale Baba Death Case News Update: कान्हा की नगरी ब्रज में ईद वाले दिन बवाल मच गया. आरोप है कि मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस दौरान गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया. जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात कई घंटे प्रभावित रहा. आइए इस मामले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानते हैं…
पुलिस पर पथराव
मथुरा के गौ रक्षों ने पुलिस पर पथराव किया. पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई. पुलिस को गोली तक चलानी पड़ गई. पथराव से कई लोग हुए घायल हैं. गाड़ियां भी टूटी.
फरसा वाले बाबा की हत्या के विरोध में गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास तड़के सुबह 4 बजे दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने सड़क जाम कर दिया. यह रोष ब्रज के विख्यात गौरक्षक संत चंद्रशेखर फरसा वाले बाबा की हत्या के खिलाफ था. बाबा का पीछा करते हुए तीन हत्यारे वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए, जबकि एक मुस्लिम युवक को मौके से पकड़ लिया गया. जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना के बाद सैकड़ों गौरक्षक एकत्रित हुए और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.