कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा बेहद शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता, प्रेम जीवन रहेगा मधुर, स्वास्थ्य रहेगा सामान्य, करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal: आज कन्या राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ, यात्रा से लाभ और रुका हुआ धन मिलने के संकेत.हर काम में सफलता मिलेगी.बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, करियर-व्यापार में तरक्की के साथ परिवार और प्रेम जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी.

दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर किया जाता है.बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह की तृतीया तिथि है. आज क दिन भरणी नक्षत्र और वैधृति योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो अपने आप में महत्वपूर्ण माना जाता है.इसके साथ ही चन्द्रमा मेष राशि में संचार कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, विशेष रूप से कन्या राशि के जातकों पर आज सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है.

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार,आज का दिन आपको लाभकारी परिणाम देने वाली यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है. इसके अलावा, छोटे-मोटे पार्ट-टाइम कामों के लिए भी आपके पास पूरा समय रहेगा. आज के दिन महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का अच्छा अवसर आपको मिलने वाला है, इसलिए पूरे लगन से आगे बढ़ें.वित्तीय मामलों में आप अपना प्रभाव बनाए रखेंगे. आपका आर्थिक और प्रबंधकीय प्रदर्शन सुधरेगा. आप भवन और वाहन में रुचि लेंगे.धन और संपत्ति के मामले बेहतर बनेंगे.व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति के संबंध में वार्ता चलेगी. अच्छे कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है.

बडो का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकले:
आज बडो का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकले हर कार्य मे सफलता होगी साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी. संतान से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा. आज नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे.कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा. आज आप कहीं जाने का प्लान बनाएंगे. लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे. करियर में और आगे बढ़ेंगे, कारोबार में बरकत होगी.

आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. घर में आध्यात्मिक माहौल रहेगा. परिवार के साथ कहीं पूजा पाठ करने के लिए जा सकते हैं. प्रेम की भावना रहेगी. आपके रोमांटिक और आदर्श दोनों तरह के रिश्तों में मधुरता और सुधार आएगा.दांपत्य जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे.जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्यार बढ़ेगा.जीवनसाथी के साथ कही यात्रा पर जा सकते है.

स्वास्थ के दृश्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. जो भी शारीरिक और मानसिक कष्ट है वह समाप्त हो सकता है. लेकिन जो नियमित बीपी और शुगर की दवाइयां का सेवन लेते हैं वह लेते रहे. इसके साथ ही संतुलित आहार भी ले और नियमित योग और व्यायाम करते रहें.

उपाय -आज संध्या के समय किसी हनुमान मंदिर जाकर प्रतिमा के सामने चमेली का तेल का दीपक जलाये और आराधना करे की सब ठीक रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP