चुनौतियों से नहीं डरने वाला… केकेआर को चौथी बार चैंपियन बनाने को तैयार हैं कप्तान अजिंक्य रहाणे

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

चुनौतियों से नहीं डरने वाला, केकेआर को चौथी बार चैंपियन बनाने को तैयार रहाणे

Last Updated:

Ajinkya Rahane statement: अजिंक्य रहाणे ने पिछले सत्र में 390 रन बनाए लेकिन उनकी टीम केवल पांच मैच ही जीत पाई और आखिर में आठवें स्थान पर रही. इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह सही मानसिकता के साथ चुनौतियों का सामना करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

चुनौतियों से नहीं डरने वाला, केकेआर को चौथी बार चैंपियन बनाने को तैयार रहाणेZoom

अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह केकेआर की अगुआई को तैयार हैं.

कोलकाता. पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन और टीम में कई बदलाव करने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान अजिंक्य रहाणे पर अपना भरोसा बरकरार रखा है, जिन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि वह शांति और सकारात्मकता के साथ जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं. रहाणे ने पिछले सत्र में 390 रन बनाए लेकिन उनकी टीम केवल पांच मैच ही जीत पाई और आखिर में आठवें स्थान पर रही. इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह सही मानसिकता के साथ चुनौतियों का सामना करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

रहाणे ने पत्रकारों से कहा, ‘हर साल, एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अलग-अलग चुनौतियां सामने आती हैं. मैंने अपने पूरे सफर में यही सीखा है कि चाहे कितनी भी चुनौतियां क्यों न हों, हर बार सकारात्मक रहना चाहिए.’ इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं पिछले साल से टीम का नेतृत्व कर रहा हूं और फ्रेंचाइजी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे टीम का नेतृत्व करने की यह जिम्मेदारी दी.  हर चीज को सहजता से ले रहा हूं, हर चीज को सकारात्मक तरीके से ले रहा हूं. अवसर हमेशा होते हैं, चुनौतियां भी होती हैं, लेकिन आपको हमेशा अवसर नजर आते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अपने पूरे करियर में मेरी मानसिकता हमेशा यही रही है कि अगर मुझे कोई चुनौती नजर आती है तो मैं उसे सकारात्मक तरीके से लेता हूं तथा एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं.’

अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह केकेआर की अगुआई को तैयार हैं.

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने कहा कि आईपीएल 2026 से पहले तीन बार की चैंपियन टीम के लिए सही संयोजन तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. केकेआर के लिए पिछला सत्र निराशाजनक रहा था जिसके बाद टीम में कई बदलाव किए गए. उसने कैमरन ग्रीन, फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र जैसे बड़े नामों को टीम में शामिल किया है, लेकिन अभी तक अपने बल्लेबाजी क्रम को अंतिम रूप नहीं दिया है.

नायर ने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे यह अनुमान लगाने में बहुत दिक्कत होती है कि क्या गलत हो सकता है, लेकिन मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि मुझे नहीं पता कि टूर्नामेंट कैसा रहेगा, लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआत में यह सुनिश्चित करना होगा कि 29 मार्च तक हमारे पास पूरी तरह से फिट अंतिम एकादश रहे.’

केकेआर 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. पिछले सत्र में केवल पांच जीत दर्ज करके आठवें स्थान पर रहने वाली केकेआर को रहमानुल्लाह गुरबाज और क्विंटन डीकॉक की अनुपस्थिति में नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतरना होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP