गर्मी में सेहत का ख्याल रखें, घर पर इन आसान रेसिपी से बनाएं मिस्री ड्राई फ्रूट लड्डू, मिलेगा भरपूर एनर्जी

Share to your loved once


Last Updated:

Mishri Wale Dry Fruit Laddu Recipe: अगर आप गर्मियों में हेल्दी और हल्का स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो मिस्री ड्राई फ्रूट लड्डू बेहतरीन विकल्प है. इसमें मौजूद मिस्री शरीर को ठंडक देती है, जबकि खजूर और मेवे एनर्जी बढ़ाते हैं. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और बच्चे भी इसे पसंद करते हैं. यह स्नैक तला-भुना खाने से बेहतर विकल्प है. नियमित सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और गर्मी में भी ऊर्जा बनी रहती है, जिससे यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग खान-पान में ऐसे विकल्प तलाशने लगते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी बनाए रखें. इसी बीच घर पर बनने वाले मिस्री वाले ड्राई फ्रूट लड्डू एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं.खास बात यह है कि ये लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री शरीर को अंदर से पोषण भी देती है. आम तौर पर लड्डू को भारी और सर्दियों का फूड माना जाता है, लेकिन इस खास रेसिपी में मिस्री, खजूर और ड्राई फ्रूट्स का ऐसा संतुलन रखा गया है जो गर्मियों में भी आसानी से खाया जा सकता है.

मिस्री शरीर को ठंडक देती है, वहीं खजूर और मेवे तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं.यही वजह है कि यह रेसिपी अब घर-घर में पसंद की जा रही है. इस लड्डू को बनाने के लिए बादाम, काजू, पिस्ता और खजूर जैसे पौष्टिक तत्वों का उपयोग किया जाता है. साथ ही इसमें घी और इलायची का हल्का स्वाद इसे और भी खास बना देता है.सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसे लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है.

आसान है बनाने की प्रक्रिया

बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है. सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का भूनकर दरदरा पीस लिया जाता है. इसके बाद खजूर को घी में हल्का नरम किया जाता है, जिससे वह अच्छी तरह मिक्स हो सके. फिर इसमें पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाकर गैस बंद कर दी जाती है और अंत में इसमें मिस्री और इलायची डालकर मिश्रण तैयार कर लिया जाता है. जब यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाता है, तब हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बनाए जाते हैं.

बच्चों को बेहद पसंद आता है हेल्दी स्नैक

यह प्रक्रिया न केवल आसान है बल्कि घर के सभी सदस्य इसमें हिस्सा लेकर इसे एक मजेदार एक्टिविटी भी बना सकते हैं. खासकर बच्चों को यह हेल्दी स्नैक बहुत पसंद आता है. गर्मियों में शरीर को एनर्जी की जरूरत अधिक होती है, लेकिन भारी और तला-भुना खाने से बचना चाहिए. ऐसे में यह ड्राई फ्रूट लड्डू एक संतुलित विकल्प है, जिसे रोजाना 1–2 की मात्रा में खाया जा सकता है.इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और थकान भी दूर रहती है.अगर आप इस गर्मी में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का विकल्प ढूंढ रहे हैं.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP