क्रिकेट में हो रहा है नए टूर्नामेंट यूरो कप का आगाज, जानें कितनी और कौन सी टीमें भिड़ेंगी
Last Updated:
Euro Nations Cup is start in cricket: एशिया कप के तर्ज पर एक नए क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट यूरो नेशंस कप की शुरुआत होने जा रही है. इसकी शुरुआत अगले साल गर्मियों में हो सकती है. इसमें इंग्लैंड और आयरलैंड जैसी टीमें हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट का रंगरूप लगभग तैयार हो चुका है. ब्रॉडकास्टिंग राइट्स फाइनल होने के बाद इसके शेड्यूल की घोषणा की जाएगी.

क्रिकेट में शुरू होने वाला है यूरो कप
नई दिल्ली: एशिया कप की तर्ज पर क्षेत्रिय क्रिकेट के विकास के लिए यूरो नेशंस कप की शुरुआत होने जा रही है. क्रिकेट टूर्नामेंट में एशिया कप काफी लोकप्रिय है और इसमें सिर्फ एशियाई देश ही हिस्सा लेते हैं. ऐसे में अब इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और इटली की टीमें आपस में यूरो नेशंस कप खेलेगी. ईसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक 2027 में इसकी शुरुआत हो सकती है और इसमें पुरुष और महिला दोनों के लिए T20 फॉर्मेट में टूर्नामेंट में आयोजन किया जाएगा.
इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट आयरलैंड काफी आगे बढ़ रहा है. इसके चेयरमैन ब्रायन मैकनीस को भरोसा है कि उनकी कोशिशें अगले साल तक रंग ला सकती हैं. उन्होंने कहा, “मैं काफी समय से अलग-अलग लोगों के साथ इस पर चर्चा कर रहा हूं. ये मेरे लिए बहुत जरूरी है और मैं इस पर पूरा विश्वास करता हूं.”
फुटबॉल की तर्ज पर टूर्नामेंट को किया जाएगा विकसित
ब्रायन मैकनीस ने कहा, “अब बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और मुझे पूरा भरोसा है कि ये टूर्नामेंट होगा. इसमें कई पार्टनर जुड़ेंगे और मुझे उम्मीद है कि ये 2027 की गर्मियों में शुरू हो जाएगा. इसका फॉर्मेट और बाकी जानकारी अगले कुछ महीनों में आ जाएगी. ये पुरुष और महिला दोनों के लिए है. अभी ब्रॉडकास्टिंग को लेकर बात करना जल्दी है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इसमें दिलचस्पी जरूर होगी.’
क्रिकेट के यूरो कप की चर्चा 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुई थी. जब डेब्यू कर रही इटली ने अपने दूसरे मैच में नेपाल को हरा दिया तो इंग्लैंड पर भी दबाव आया कि वो भारत से सीखकर अपने पड़ोसियों की मदद करे. फुटबॉल का यूरो टूर्नामेंट 66 साल पुराना है जो 1960 में शुरू हुआ था. पहले फाइनल में सिर्फ चार टीमें थीं और सोवियत यूनियन ने पहला खिताब जीता था. शुरुआत में लोग इसे लेकर संशय में थे, लेकिन धीरे-धीरे इसका फॉर्मेट और नाम दोनों बड़े होते गए. आज ये 24 टीमों का बड़ा टूर्नामेंट है और दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल आयोजनों में से एक है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें