नाश्ता बनाने के लिए समय अधिक नहीं, बेहद कम टाइम में 2 तरीके से बनाएं रवा इडली, स्वाद भी लाजवाब – News18 हिंदी
Rava Idli Recipe: इडली सांभर दक्षिण भारत का फेमस फूड है, जिसे अब पूरे देश में लोग बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं. कई तरह से इडली बनती है, लेकिन रवा यानी सूजी से बनी इडली का भी जवाब नहीं. आपको भी इडली खाना पसंद है तो आप नाश्ते में दो तरीके से सूजी की इडली बना सकते हैं. इसे बनाने में आपको बहुत अधिक समय नहीं लगेगा. झटपट बनने वाली रवा इडली की रेसिपी शेयर की है मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल Kunal kapur पर. तो चलिए जानते हैं शेफ कुणाल किस तरह से हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक रवा इडली बनाने के बारे में बता रहे हैं.