गाजर-मूली भूल जाएं… इस बार ट्राई करें सेम का अचार, खाने में बेहतरीन और सेहत के लिए लाजवाब, जानिए रेसिपी

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

गाजर-मूली भूल जाएं, इस बार बनाएं घर पर स्वादिष्ट सेम का अचार, देखिए रेसिपी

Last Updated:

भारतीय रसोई में अचार का हमेशा से खास महत्व रहा है, और सेम का अचार अपनी अनोखी स्वादिष्टता और पौष्टिकता के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ताजी और मुलायम सेम को उबालकर मसालों और सरसों के तेल में मिलाकर तैयार किया गया यह अचार न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है. घर पर आसानी से बनाई जा सकने वाली यह रेसिपी पारंपरिक स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है.

भारतीय खानपान में अचार का खास महत्व रहा है और अलग-अलग क्षेत्रों में मौसमी सब्जियों से बनाए जाने वाले अचार लोगों की पसंद बनते हैं. इन्हीं में से एक है सेम का अचार, जो अपने अनोखे स्वाद और पौष्टिकता के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खासकर सर्दियों के मौसम में मिलने वाली ताजी सेम से तैयार किया गया. अचार खाने में बेहद लाजवाब लगता है. सेम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजी और मुलायम सेम का चयन किया जाता है.

सेम को अच्छी तरह धोकर उसके धागे निकाल लिए जाते हैं और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है, इसके बाद इन टुकड़ों को हल्का उबाल लिया जाता है. ताकि वे नरम हो जाएं, लेकिन ज्यादा गलें नहीं. उबालने के बाद सेम को पूरी तरह सूखने दिया जाता है. सुखाने के बाद आचार बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है.

अब अचार के मसाले को तैयारी की जाती है. इसके लिए सरसों का तेल गर्म किया जाता है और ठंडा होने दिया जाता है. एक बड़े बर्तन में उबली हुई सेम डालकर उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, मेथी दाना और राई का पाउडर मिलाया जाता है. स्वाद को बढ़ाने के लिए थोड़ा सा हींग भी डाला जाता है. इसके बाद ठंडा किया हुआ सरसों का तेल इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है, ताकि मसाले सेम के हर टुकड़े में अच्छी तरह समा जाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तैयार मिश्रण को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर 3 से 4 दिनों तक धूप में रखा जाता है. धूप में रखने से अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है और मसाले अच्छी तरह पक जाते हैं और बीच-बीच में जार को हिलाते रहना चाहिए, ताकि मसाला बराबर फैले.

सेम का अचार न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. यह अचार साधारण दाल-चावल या रोटी-सब्जी के साथ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. पारंपरिक तरीके से बनाया गया यह अचार लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है.

इस तरह घर पर आसानी से तैयार किया गया सेम का अचार स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इसके लिए न कोई अतिरिक्त सामान की आवश्यकता होती है और न ही किसी मशीन की. घर पर ही आसान विधि से आचार तैयार कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP