यूपी कॉलेज में तड़तड़ाई गोलियां, प्रिंसिपल के सामने ही एक छात्र ने दूसरे पर की फायरिंग, अभी क्या है स्थिति?

Share to your loved once


Last Updated:

Ground Report Varanasi Collage Firing: वाराणसी के यूपी कॉलेज में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर आपसी रंजिश के कारण ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे छात्र की मौत हो गई. अब वहां की स्थिति काफी नाजुक है और छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं.

वाराणसी: जिले के यूपी कॉलेज में आज गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज सुनाई दी है. पुराने रंजिश में मंजित चौहान नाम से एक स्टूडेंट्स ने कला एवं समाजिक विज्ञान भवन के बाहर सूर्यप्रताप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. 4 राउंड हुए इस फायरिंग से पूरे कॉलेज कैम्पस में अफरा-तफरी मच गई. साथ ही स्टूडेंट्स का आरोप है कि मंजित ने प्रिंसिपल के सामने ही सूर्यप्रताप को ठोक दिया. हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

इस वारदात के बाद कैम्पस में तनाव का माहौल है. नाराज स्टूडेंट्स ने पहले कैम्पस में हंगामा शुरू किया और फिर कैम्पस में तोड़-फोड़ भी की. हालांकि समय रहते पुलिस ने स्टूडेंट्स को समझा बुझाकर शांत कराया. फिलहाल पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं. उधर, कैम्पस में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने कॉलेज के आसपास की दुकानों को भी बन करा दिया है.

आठ राउंड हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि घटना में 8 राउंड फायरिंग हुई है. हालांकि मौके से 4 खोखे बरामद हुए हैं. इसके साथ ही इस वारदात में शामिल पिस्टल को भी बरामद कर लिया है. बताते चलें कि इस घटना के बाद मंजित ने कूड़े के ढ़ेर में पिस्टल फेंक दिया था.

घायल स्टूडेंट्स की मौत

इस घटना में घायल सूर्यप्रताप की अस्पताल जाते समय मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद ही आनन-फानन में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कई थानों की फोर्स तैनात
इस घटना के बाद कई थानों के फोर्स आनन-फानन में यूपी कॉलेज पहुंच गई है. इसके साथ ही आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल छात्रों ने सड़क पर चक्का जाम कर रखा है. छात्रों की मांग है आरोपी मंजित की गिरफ्तारी हो और यूपी कॉलेज के प्रिंसिपल तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें. चक्का जाम के दौरान नाराज स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी कर रहे हैं. वहीं जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिवहरि मीणा ने बताया कि फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में हर पहलुओं की जांच कर रही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP