अयोध्या राम मंदिर का नया शेड्यूल जारी, कब खुलेंगे और कब बंद होंगे पट? जानिए पूरा टाइम टेबल
Last Updated:
Ayodhya Ram Mandir Timing Update: राम भक्तों के लिए बड़ी खबर है. अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है. अब श्रद्धालु सुबह जल्दी से लेकर रात तक प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे. आइए जानते हैं नया टाइमिंग, आरती शेड्यूल और विशिष्ट दर्शन से जुड़ी पूरी जानकारी.
अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन-पूजन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार अब श्रद्धालु सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे.
दरअसल मौसम में बदलाव को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन समय में बड़ा परिवर्तन किया है. अब सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जो रात 9:30 बजे तक जारी रहेगा.
पहले राम मंदिर परिसर में राम भक्तों को सुबह 7:00 बजे प्रवेश दिया जाता था और रात 8:30 बजे मंदिर का दरबार बंद कर दिया जाता था, लेकिन अब बदलते मौसम को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने बताया कि सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी, जिसके बाद प्रभु राम का पट बंद कर दिया जाएगा. फिर सुबह 6:00 बजे श्रृंगार आरती होगी. श्रृंगार आरती के बाद बिरला धर्मशाला की ओर से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जो रात 9:00 बजे तक जारी रहेगा.
सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक दर्शन होंगे. इसके बाद 12:00 बजे भोग आरती होगी और 12: 30 से 1: 00 बजे तक मंदिर का पट बंद रहेगा. फिर दोपहर 1:00 बजे से रात 9:30 बजे तक दोबारा दर्शन जारी रहेंगे. शाम 7:00 बजे संध्या आरती और रात 10:00 बजे शयन आरती होगी, जिसके बाद मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा.
अगर आप राम मंदिर में विशिष्ट दर्शन या आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए राम मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पास जारी करना होगा. इस पास के माध्यम से आप प्रभु श्रीराम की आरती में शामिल हो सकते हैं और विशिष्ट दर्शन का लाभ उठा सकते हैं.