अंबाला के बाजारों में इंडक्शन खरीदने वालों की भीड़, दुकानदार बोले- कम बजट में इंडक्शन बना बेहतर विकल्प!
Last Updated:
इन दिनों LPG सिलेंडर की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है, लोग रोजाना लंबी लंबी लाइनों में लगकर सिलेंडर ले रहे हैं,ओर कई लोगों को तो इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इसलिए लोग इंडक्शन खरीद रहे हैं और इंडक्शन की भी मार्किट में डिमांड 60 से 70% ज्यादा बढ़ चुकी है.
अंबाला: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जो तनाव चल रहा है, उसका असर अब भारत के बाजारों में भी दिखने को मिल रहा है. दरअसल, गैस सिलेंडर को लेकर लोग काफी ज्यादा चिंतित हो रहे हैं और इसके साथ ही दाम में आए उछाल को लेकर अब लोगों का रुझान इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन की ओर बढ़ रहा है. बता दें कि अंबाला के बाजारों में इन दिनों अचानक लोग इंडक्शन चूल्हों की तरफ भाग रहे हैं और बाजार में बिजली की दुकानों पर लोग इंडक्शन के बारे में पूछते साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में एक तरफ जहां दुकानदार भी हैरान हैं, क्योंकि पहले जहां महीने में 15 से 20 यूनिट बिकती थीं, अब दो से तीन दिन में ही 100 से ज्यादा इंडक्शन बिक गए हैं.
मार्केट में इंडक्शन की डिमांड
वहीं, इस बारे में जब Local 18 की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम का काम करने वाले दुकानदार इशदीप सिंह आनंद से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि इन दिनों LPG सिलेंडर की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है. लोग रोजाना लंबी-लंबी लाइनों में लगकर सिलेंडर ले रहे हैं और कई लोगों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इसलिए लोग इंडक्शन खरीद रहे हैं और इंडक्शन की भी मार्केट में डिमांड 60 से 70% ज्यादा बढ़ चुकी है.
इंडक्शन की कीमत 2000 रुपये से लेकर 3000 तक
उन्होंने बताया कि मार्च महीने में गर्मी की शुरुआत हो जाती है. ऐसे में हर साल इंडक्शन की डिमांड इस दौरान बिल्कुल जीरो होती थी, लेकिन अब इंडक्शन की सेल काफी ज्यादा बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों में ही हीटिंग प्रोडक्ट की काफी ज्यादा डिमांड बढ़ी है, जिसमें माइक्रोवेव, इंडक्शन और ओवन काफी ज्यादा बिक रहे हैं और डिस्ट्रीब्यूटर पर इनका स्टॉक भी खत्म होना शुरू हो चुका है. उन्होंने बताया कि इंडक्शन की कीमत 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये के बीच है, लेकिन अब इनके प्राइस भी 100 से 200 रुपये तक बढ़ गए हैं. उन्होंने कहा कि वैसे तो यह सर्दियों की आइटम है, लेकिन अब गर्मी में इसकी डिमांड बढ़ गई है और हर व्यक्ति इसे आसानी से खरीद पा रहा है.
वहीं, दुकानदार नीरज ने बताया कि इस सीजन में लोग फैन और एसी की डिमांड करते थे, लेकिन इस बार इंडक्शन और माइक्रोवेव ओवन की डिमांड बढ़ी है. उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे स्टॉक भी खत्म होना शुरू हो चुका है और रेट में भी थोड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि 30 में से 20 लोग हीटिंग आइटम्स की डिमांड कर रहे हैं और वह लोगों को सभी तरह के आइटम्स उपलब्ध करवा रहे हैं.
इलेक्ट्रानिक आइटम्स की डिमांड
दुकानदार राजीव टंडन ने बताया कि गैस की किल्लत को लेकर लोग काफी ज्यादा इंडक्शन खरीद रहे हैं, ताकि आने वाले समय में उन्हें खाना बनाने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि इस मौसम में भी लोग इंडक्शन और माइक्रोवेव खरीद रहे हैं, नहीं तो इन आइटम्स की डिमांड सर्दियों में रहती थी. उन्होंने कहा कि इन आइटम्स से जुड़ी कंपनियों को ज्यादा स्टॉक भेजने के लिए वह डिमांड कर चुके हैं और अब धीरे-धीरे कंपनियों की तरफ से यह सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स दुकानदारों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं. हालांकि, प्राइस में थोड़ा उछाल जरूर देखने को मिला है, फिर भी वह लोगों को उचित दाम पर ही ये आइटम्स दे रहे हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें