यूपी में बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट, जानें ताजा अपडेट

Share to your loved once


UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. आज सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया. राजधानी लखनऊ और पीलीभीत समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बदलाव से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं लोगों को बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. इस बारिश से किसानों को भी फायदा होने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में अब काले बादल मंडरा रहे हैं. शुक्रवार (20 मार्च) की सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदला रूख देखने को मिला. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे यूपी में कहीं बारिश तो कहीं बादलों के गड़गड़ाहट की गर्जना सुनाई देगी. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. आईएमडी ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को  यूपी के 26 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं करीब 50 जिलों में आज तेज हवाएं भी चलेंगी. इसके साथ बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी हुआ है. अनुमान है कि आज आगरा से लेकर गोरखपुर और मेरठ से लेकर वाराणसी तक मौसम का बदला रुख देखने को मिलेगा.

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
शुक्रवार को बांदा, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और आस पास के इलाकों में ओलावृष्टि होगी.

लखनऊ-नोएडा और वाराणसी में ऐसा होगा मौसम
शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में तेज हवाओं के साथ गरज चमक की आवाज भी सुनाई देगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि आज लखनऊ में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी मौसम का बदला मिजाज नजर आएगा. यहां भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी. आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.उधर वाराणसी और आस पास के इलाकों में भी बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की संभावना है.

7 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 3 दिनों में यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में अचानक 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी.वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा.

22 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
मौसम विभाग का अनुमान है 22 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा.जिसके कारण अगले दो दिनों बाद फिर मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP