Mitchell Starc IPL 2026: आधी हुई दिल्ली कैपिटल्स की ताकत! अक्षर पटेल के सामने बड़ी समस्या, खेमे में मची खलबली
Last Updated:
mitchell starc set to miss ipl starting matches: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल से पहले इस पेसर का वर्कलोड मैनेज कर रहा है. स्टार्क का शुरुआत में न खेलना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है. दिल्ली की टीम एक अप्रैल को अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

मिचेल स्टार्क नहीं खेलेंगे शुरुआती मुकाबले.
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने वाले हैं, जिससे दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में खलबली मचा दी है. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है. टीम को उनके सीजन की शुरुआत से ही स्टार्क के टीम से जुड़े रहने की उम्मीद थी, जो अब खत्म हो गई है. स्टार्क टीम के सबसे अनुभवी और मैच विनर खिलाड़ी हैं. ऐसे में शुरुआती मुकाबलों में टीम को उनकी कमी खलने वाली है.
क्रिकेट डॉट कॉम एयू की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के सीनियर तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जिन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में आराम दिया जा रहा है. उनकी उपलब्धता आने वाले हफ्तों में उनकी फिटनेस और रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल की प्रगति पर निर्भर करेगी. 36 साल के स्टार्क के लिए उनका वर्कलोड भी इस फैसले की एक बड़ी वजह है. उन्होंने हाल ही में द एशेज के सभी पांच टेस्ट मैच खेले थे और उसके बाद बिग बैश लीग के आखिरी स्टेज में भी हिस्सा लिया था.
मिचेल स्टार्क नहीं खेलेंगे शुरुआती मुकाबले.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्यों झटका?
स्टार्क का शुरुआत मैच मिस करना दिल्ली कैपिटल्स के लिए इसलिए बड़ा झटका है, क्योंकि उनके पास नई गेंद से दमदार शुरुआत दिलाने की ताकत है. इसके अलावा वह दबाव वाले ओवरों में भी बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं. वह दुनिया के उन चुनिंदा तेज गेंदबाजों में से हैं, जो नई गेंद से ही मैच का रुख बदल सकते हैं और डेथ ओवरों में अपने अनुभव से मुश्किल हालात को संभाल सकते हैं.
पिछले सीजन कैसा रहा प्रदर्शन?
गौरतलब है कि दिल्ली ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. पिछले सीजन में उन्होंने टीम के लिए 11 मैच खेले और 14 विकेट लिए, हालांकि, उनका इकॉनमी रेट 10 से ज्यादा रहा. स्टार्क की मौजूदगी ही दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को ज्यादा खतरनाक बना देती है और बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता ही दिल्ली कैपिटल्स का एक मजबूत पक्ष है. चूंकि, स्टार्क शुरुआत में नहीं होंगे, ऐसे में दिल्ली टीम चाहेगी कि उनकी गैरमौजूदगी में भी मजबूत शुरुआत हो, ताकि जब वह वापस आएं तो टीम को टूर्नामेंट के आखिरी स्टेज में मजबूती मिल सके.
स्टार्क ही नहीं, बल्कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी अपने-अपने फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हैं, जिससे इन टीमों को भी शुरुआती झटका लगेगा.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें