बलिया की मशहूर देसी कचरी नमकीन, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप
Last Updated:
सनन्दन उपाध्याय/बलिया: आज भी इस बागी जिले की गलियों में देसी स्वाद का जलवा बरकरार है, जिसके आगे बड़े-बड़े ब्रांड भी फीके पड़ जाते हैं. यहां का देसी सेव कचरी नमकीन लोगों के दिलों पर राज करता है. इसमें एक मिर्च तक नहीं पड़ती हैं. चाय के साथ तो इसका मजा ही दोगुना हो जाता है. आगे जानिए…
यह देसी नमकीन कचरी सादगी का असली उदाहरण है. न तीखापन, न मसालों की मार बस उसमें नमक, अजवायन और मंगरैला का जादू है. यही वजह है कि हर उम्र के लोग इसे बेझिझक खाते हैं. इसका स्वाद जबरदस्त होता है. यह कचरी नमकीन हल्का, कुरकुरा और देसी स्वाद से भरपूर अपनी अलग पहचान बनाए रखा है.
असली ट्विस्ट तो इस देसी नमकीन को खाने के अंदाज में है साहब! लोग इस कचरी को सीधे नहीं, बल्कि गर्म चाय में डुबोकर खाते हैं. जैसे ही कचरी चाय में भीगती है, उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. एक बार ट्राय किया, तो यकीन मानिए, इसका स्वाद कभी नहीं भूल सकता हैं.
इस देसी नमकीन को 30 साल से गुदरी बाजार में तैयार कर रहे दुकानदार महेश प्रसाद के अनुसार, यह देसी सेव कचरी नमकीन यहां की विरासत बन चुकी है. मैदा और घी से बनी यह कचरी बिना मिर्च मसाले के तैयार होती है, लेकिन स्वाद ऐसा कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए. हर समय इसे खाने वालों की भीड़ लगी रहती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस देसी कचरी नमकीन का असली तड़का इसके ऊपर डाले जाने वाला देसी सेव नमकीन है. यह दोनों आपस में मिलकर इसके स्वाद को ही लाजवाब बना देते हैं. कुरकुरी कचरी और हल्का सेव नमकीन दोनों का मेल ऐसा होता हैं कि हर निवाले में मजा ही आ जाता है.
देसी सेव नमकीन बना रहे भोलानाथ ने बताया कि, यह बेसन से तैयार होता है, जिसमें केवल नमक और हींग मिलाया जाता है. इसमें ना तो कोई भारी मसाला और ना ही कोई नुकसानदायक चीज डाली जाती है. यह केवल सादा और स्वादिष्ट देसी नमकीन है. इसकी सादगी ही शानदार है.
सुबह और शाम को तो इस नमकीन की दुकान पर भीड़ उमड़ पड़ती है. कोई पैक कराकर ले जाता है, तो कोई वहीं चाय के साथ देसी स्वाद का मजा लेता है. अगर आप बलिया आएं और इस देसी सेव कचरी को न चखे, तो समझिए असली स्वाद से कोसों दूर रह गए.
जनपद बलिया के रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित शहीद पार्क से सीधे कुछ दूरी पर एक मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर है, जहां एक लाइन से यह देसी सेव कचरी नमकीन आपको देखने और खाने को मिल जाएगी. इस स्थान को गुदरी बाजार के नाम से जाना जाता हैं. यहां देसी नमकीन के अलावा भी कई देसी खाद्य पदार्थ देखने खाने को मिलते हैं.