अलविदा जुमे की नमाज को लेकर चौकसी, यूपी रेरा का बड़ा एक्शन, लगाया जुर्माना
Last Updated:
UP News Live Update: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक घटनाओं के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो आपर न्यूज18 हिंदी से इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे.

यूपी की तमाम खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर यूपी पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश. यूपी पुलिस मुख्यालय से सभी कप्तानों, एडीजी, आईजी, डीआईजी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश. सीनियर अफसरों को भी पैदल गश्त के निर्देश. धर्म गुरुओं से संवाद बनाए रखने के निर्देश. सोशल मीडिया पर अफवाहों ,आपत्तिजनक संदेशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश. संवेदनशील इलाकों की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी के भी निर्देश.
मृत किसानों के नाम पर लूट रहे हैं पैसा
सोनभद्र जिले में मृतकों के नाम पर बड़ी लूट. 14 हजार मरे हुए किसानो के खाते जा रहा है सम्मान निधि. जिला प्रशाशन सोता रहा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सरकारी तंत्र की गंभीर विफलता और लापरवाही का बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है. वर्षों तक मृतक, भूमिहीन, आयकरदाता और नाबालिग तक सरकारी योजना का लाभ उठाते रहे.
अमेठी पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल
अमेठी जिले में एसपी सरवणन टी0 का ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल. बीते 15 दिनों में अमेठी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन. अमेठी में 60 फ़ीसदी अपराधों में आई गिरावट. वांछित, वारंटी और गैंगस्टर के 65 अपराधी हुए अरेस्ट. लूट और चोरी समेत बड़ी घटनाओं पर ऑपरेशन चक्रव्यूह ने लगाई ब्रेक. एसपी की सख़्त पुलिसिंग से जिले में नशा तस्करों की टूटी कमर. अमेठी में चिन्हित 150 हॉटस्पॉट पर बढ़ी पुलिस की मुस्तैदी.
यूपी रेरा का बड़ा एक्शन, लगाया जुर्माना
UP रेरा ने अपंजीकृत परियोजनाओं के प्रचार पर की सख्त कार्रवाई. UP रेरा चेयरमैन संजय भूसरेड्डी के निर्देश पर हुई कार्रवाई. लखनऊ की अविकल्प एस्टेट सहित तीन प्रोजेक्ट्स पर लगाया 5-5 लाख रु का जुर्माना. नोएडा में ‘एस्टेट 105’, और ‘सोभा रिवाना’ के साथ लखनऊ में ‘अविकल्प एस्टेट’ पर लगा जुर्माना. बीते 6माह में 13 परियोजनाओं पर लगाया जा चुका 63 लाख रु का जुर्माना. 500 वर्ग मीटर से अधिक या 8 से अधिक फ्लैट/अपार्टमेंट वाली रियल स्टेट परियोजना का रेरा में कराना पड़ता है रजिस्ट्रेशन. बिना पंजीकरण वेबसाइट, सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफार्म पर परियोजना का प्रचार-प्रसार करना है दंडनीय अपराध.
सीतापुर में बदमाश का एनकाउंटर
सीतापुर जिले में आपरेशन लंगड़ा जारी. पुलिस और बदमाश की हुई मुठभेड़. गोली लगने से बदमाश इंदल हुआ गिरफ्तार. बदमाश इंदल पर था 25 हजार का इनाम. लूट के मामले में चल रहा था फरार. बदमाश से एक जोड़ी पायल, अवैध हथियार सहित बाइक हुई बरामद. पुलिस तीन बदमाशों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है. बिसवां और एसओजी टीम को मिली सफलता.
अंबेडकरनगर में पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई
अम्बेडकरनगर जिले में पेट्रोल पम्प कर्मी की पिटाई सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद. पिटाई का सीसीटीवी फुटेज शोसल मीडिया पर वायरल. वायरल वीडियो में वेल्ट से की जा रही है पिटाई. इसमें कई लोग है शामिल. पीड़ित का आरोप दबंग फ्री में पेट्रोल भरने का बना रहे थे दबाव. फ्री में पेट्रोल न देने पर दबंगों ने की पिटाई. पीड़ित की तहरीर पर 4 नामजद 5 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश. इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव की घटना.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें