‘पैसे मिलते हैं पर इज्जत नहीं’, ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद के बीच छलका गीतकार का दर्द, खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा
Last Updated:
गीतकार रकीब आलम का गाना सरके चुनर तेरी इन दिनों भारी विवादों में है. अश्लीलता के आरोपों के बीच उन्होंने बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीति पर भी बड़ा हमला बोला है. एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए रकीब ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम का पैसा तो मिल जाता है, लेकिन वह सम्मान और क्रेडिट कभी नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं. इसी गुटबाजी से तंग आकर उन्होंने हिंदी फिल्में छोड़कर साउथ का रुख किया है, क्योंकि यहां टैलेंट से ज्यादा पैरवी चलती है.

विवादों में गीतकार रकीब आलम का लिखा गाना सरके चुनर तेरी.
नई दिल्ली. गीतकार रकीब आलम आजकल अपने नए गाने सरके चुनर तेरी को लेकर चल रहे विवादों की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीति पर जमकर भड़ास निकाली. रकीब का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम का पैसा तो मिल जाता है, लेकिन वह इज्जत और क्रेडिट कभी नहीं मिला जिसके वह हकदार हैं. उनके मुताबिक, इसी उपेक्षा और गुटबाजी के चलते उन्होंने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली और साउथ सिनेमा का रुख कर लिया.
गाना हिट होने पर सिंगर्स ले जाते हैं क्रेडिट
रकीब आलम ने इंडस्ट्री के कड़वे सच पर बात करते हुए कहा कि जब कोई गाना हिट होता है, तो सारा क्रेडिट सिंगर्स ले जाते हैं, लेकिन उसे लिखने वाले की किसी को फिक्र नहीं होती. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘म्यूजिक डायरेक्टर्स को गीतकारों के हक के लिए लड़ना चाहिए, क्योंकि यहां राइटर्स की कोई कद्र नहीं है. बॉलीवुड में जबरदस्त गुटबाजी चलती है. मैं जब कुछ लोगों से मिलने गया तो मुझे कोई अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसी वजह से अब मैंने हिंदी फिल्में छोड़कर साउथ सिनेमा में काम कर रहा हूं.’
विवादों में आया सरके चुनर तेरी गाना
यह बयान ऐसे समय में आया है जब रकीब का नया गाना सरके चुनर तेरी भारी विवादों में घिरा हुआ है. इस गाने पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं और मामला इतना बढ़ गया है कि गुरुवार राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर खुद संज्ञान लिया है. इस सिलसिले में आयोग ने फिल्म के कलाकार नोरा फतेही और संजय दत्त को समन जारी कर जवाब तलब किया है.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इन लोगों को भेजा समन
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय महिला आयोग का मानना है कि गाने का कंटेंट पहली नजर में काफी आपत्तिजनक लग रहा है. आयोग के अनुसार, यह गाना भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट 2000 और बच्चों के संरक्षण से जुड़े पॉक्सो एक्ट 2012 के नियमों का उल्लंघन करता नजर आ रहा है. इस मामले में सख्ती दिखाते हुए आयोग ने न केवल नोरा फतेही और संजय दत्त को, बल्कि गीतकार रकीब आलम, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और डायरेक्टर किरण कुमार को भी समन जारी किया है. इन सभी को 24 मार्च दोपहर 12:30 बजे आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें