1 किलो चीनी, 1 किलो नींबू और 30 मिनट की मेहनत, 6 महीने के लिए नींबू-पानी घोल तैयार! घर पर ऐसे बनाएं लैमन स्क्वैश

Share to your loved once


Last Updated:

Homemade Lemon Squash Recipe: गर्मियों में नींबू पानी जैसी राहत देता है, वैसा कुछ नहीं. पर अक्सर लोगों को बार-बार चीनी घोलकर, नींबू मिलाकर इसे तैयार करना झंझट लगता है और वे रेडीमेड अनहेल्दी ड्रिंक पी लेते हैं. ऐसे में आप एक बार की मेहनत से लैमन स्क्वैश बनाकर रख लें और 6 महीने तक बिना मेहनत नींबू-पानी का मजा लें.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. जैसे-जैसे गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ने लगी है. तेज धूप और उमस भरे मौसम में हर कोई कुछ ऐसा पीना चाहता है जो शरीर को ठंडक दे और ताजगी का एहसास कराए. ऐसे में बाजार के महंगे और केमिकल वाले ड्रिंक्स की जगह अगर घर का बना लेमन स्क्वैश मिल जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

जमशेदपुर के परसुडीह गांव की रहने वाली नीलम बारा बताती हैं कि आप बहुत ही आसान तरीके से अपने घर पर लेमन स्क्वैश बना सकते हैं. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है.

ऐसे करें तैयार
सबसे पहले करीब 1 किलो ताजे नींबू लें. इन्हें अच्छी तरह साफ पानी से धो लें ताकि कोई गंदगी या कीटनाशक न रह जाए. इसके बाद एक बड़े बर्तन में 1 लीटर पानी लें और उसे गैस पर चढ़ाकर उबालने के लिए रख दें. जब पानी गर्म होने लगे, तब उसमें 1 किलो चीनी डाल दें और अच्छे से घोलते रहें, ताकि चीनी पूरी तरह पानी में घुल जाए. जब यह मिश्रण उबलने लगे, तब गैस की आंच को थोड़ा धीमा कर दें.

एक किलो नींबू का रस निकालें
अब सभी नींबुओं का रस निकाल लें और उसे इस उबलते हुए मीठे पानी में डाल दें. इसके बाद इसमें लगभग एक कप नमक भी मिला दें. नमक डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और यह शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है. अब इस पूरे मिश्रण को एक बार फिर अच्छे से उबलने दें. जब इसमें एक अच्छी उबाल आ जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद इसे साफ और सूखी बोतलों में भरकर रख लें.

जब बनाना हो बस निकालें मिश्रण
जब भी घर में मेहमान आएं या आपको ठंडा पीने का मन हो, बस एक गिलास ठंडे पानी में एक चम्मच लेमन स्क्वैश मिलाएं और अच्छे से घोल लें. आपका ठंडा, स्वादिष्ट और ताजगी भरा पेय तैयार है. नीलम बारा के अनुसार, अगर इसे साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए बनाया जाए और सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो यह लेमन स्क्वैश करीब एक साल तक आराम से चल सकता है.

इस गर्मी आप भी इस आसान विधि को अपनाएं और अपने परिवार को घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट ठंडा पेय पिलाएं. यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा. मजे की बात यह है कि जब बार-बार पूरे प्रोसेस को नहीं करना पड़ता तो एक बार की यह मेहनत बहुत भाती है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP