West Bengal Assembly Election LIVE | TMC vs BJP | Bengal Chunav Samachar | पूर्व मेदिनीपुर पर क्‍यों टिकी है TMC और BJP की नजरें

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

LIVE: पूर्व मेदिनीपुर पर क्‍यों टिकी है TMC और BJP की नजरें, यह क्‍यों खास?

Last Updated:

West Bengal Assembly Election LIVE: पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा होने के बाद इलेक्‍शन कमीशन के साथ ही राजनीतितक दल भी एक्टिव हो चुके हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी सत्‍तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी भाजपा के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, कांग्रेस और वाम मोर्चा भी जोर लगा रहे हैं, ताकि प्रदेश में अपनी खोई हुई ताकत को फिर से हासिल किया जा सके.

LIVE: पूर्व मेदिनीपुर पर क्‍यों टिकी है TMC और BJP की नजरें, यह क्‍यों खास?Zoom

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं. सत्‍तारूढ़ के साथ ही विपक्षी दल भी अपनी-अपनी रणनीति के अनुसार काम करने में जुट गए हैं. साथ ही सुरक्षा के भी पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. (फाइल फोटो/PTI)

West Bengal Assembly Election LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पूर्व मेदिनीपुर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. जिले की सभी 16 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा. प्रशासन और चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिला प्रशासन के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 30 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी होने के साथ औपचारिक रूप से शुरू होगी. उम्मीदवार 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 7 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल तय की गई है. मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी और 6 मई तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी. इस बीच, पूर्व मेदिनीपुर जिला एक बार फिर से फोकस में है. पूर्व मेदिनीपुर जिले में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या करीब 40 लाख 85 हजार है. इनमें 21 लाख से अधिक पुरुष मतदाता, लगभग 19 लाख 80 हजार महिला मतदाता और 39 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं. खास बात यह है कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 48 हजार नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिले में कुल 4420 मुख्य मतदान केंद्र और 620 सहायक केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अधिकांश बूथ ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल बूथ और 40 महिला संचालित बूथ स्थापित किए जाएंगे.

25 ऑब्‍जर्वर की तैनाती

चुनाव की निगरानी के लिए जिले में कुल 25 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं. इनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक जनरल ऑब्जर्वर, चार पुलिस ऑब्जर्वर और पांच व्यय ऑब्जर्वर शामिल हैं. जिलाधिकारी यूनिस ऋषिन इस्माइल ने बताया कि सभी ऑब्जर्वरों के साथ चुनाव संबंधी आंकड़े साझा किए गए हैं और वे इन तैयारियों से संतुष्ट हैं. जल्द ही वे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे. प्रशासन का मुख्य लक्ष्य पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराना है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके अलावा अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर सघन नाका चेकिंग शुरू कर दी गई है. खेजुरी, भगवानपुर, मयना और एगरा जैसे संवेदनशील इलाकों में पहले हुई राजनीतिक झड़पों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है. चुनाव प्रचार खर्च और राजनीतिक गतिविधियों पर भी प्रशासन की पैनी नजर है. इधर, चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है. तृणमूल कांग्रेस ने तमलुक विधानसभा सीट से तमलुक राजबाड़ी के सदस्य डॉ. दीपेंद्र नारायण राय को उम्मीदवार बनाया है. उनकी उम्मीदवारी के बाद क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज हो गया है.

महाभारत काल में भी इसका

तमलुक राजबाड़ी का ऐतिहासिक महत्व भी इस चुनाव में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. महाभारत काल से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक इस राजबाड़ी की विशेष पहचान रही है. स्वदेशी आंदोलन में इसकी सक्रिय भूमिका के कारण इसके सदस्यों को ब्रिटिश शासन के दौरान कई बार दमन का सामना करना पड़ा. डॉ. दीपेंद्र नारायण राय इस राजबाड़ी के पहले सदस्य हैं जिन्होंने सक्रिय लोकतांत्रिक राजनीति में कदम रखा है. वे पहले ताम्रलिप्त नगरपालिका के काउंसिलर और चेयरमैन रह चुके हैं. अब विधानसभा चुनाव में उतरकर उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका को और विस्तारित किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने का अनुभव है और वे जनता के बीच जाकर समर्थन मांग रहे हैं. उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही जिले में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. सभी दलों के प्रत्याशी गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं. कुल मिलाकर पूर्व मेदिनीपुर में इस बार का चुनाव प्रशासनिक सख्ती, सुरक्षा इंतजाम और राजनीतिक सक्रियता के बीच काफी अहम माना जा रहा है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP