‘मुझे पैसे देने को तैयार बैठे हैं’, अनुपम खेर को हेयर ट्रांसप्लांट के लिए मिले कई ऑफर, बताई इनकार करने की वजह

Share to your loved once


Last Updated:

अनुपम खेर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें कई हेयर ट्रांसप्लांट कंपनियों और डॉक्टरों ने बाल लगवाने के लिए मोटी रकम ऑफर की. लेकिन उन्होंने हर बार साफ मना कर दिया. अनुपम का मानना है कि उनकी यह पहचान ही उनकी असलियत है और वह किसी बदलाव के लिए अपनी सादगी और स्वाभाविकता से समझौता नहीं करना चाहते. उन्होंने खुद को हेयर वीविंग कंपनियों का अधूरा सपना बताया और कहा कि वह जैसे हैं, वैसे ही खुश हैं.

ख़बरें फटाफट

अनुपम खेर को हेयर ट्रांसप्लांट के लिए मिले कई ऑफर, बताई इनकार करने की वजहZoom

खोसला का घोंसला 2 फिल्म में नजर आएंगे अनुपम खेर.

नई दिल्ली. अनुपम खेर बॉलीवुड के शानदार सितारों में से एक हैं. उनका फिल्मी सफर उस दौर में शुरू हुआ था, जब उनके गंजेपन को काबिलियत नहीं बल्कि एक कमी के तौर पर देखा जाता था. साल 1981 में जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उनके लुक्स को लेकर लोगों के मन में काफी संशय था. लेकिन आज दशकों बाद अनुपम खेर ने न सिर्फ उन आलोचकों का मुंह बंद किया है, बल्कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी यादगार फिल्मों के जरिए अपनी धाक जमाई. इंटरनेशनल सिनेमा में भी अपनी मजबूत पकड़ के साथ आज अनुपम खेर एक मिसाल बन चुके हैं.

पिंकविला के साथ एक खास बातचीत में अनुपम खेर ने बताया कि वह आज भी खुद को किसी एक लेबल में बांधना पसंद नहीं करते. उन्होंने साझा किया कि वो नहीं चाहते कि नई पीढ़ी के लोग उन्हें सर या अंकल कहकर पुकारें. इसकी जगह उन्हें AK या अनुपम जी सुनना ज्यादा पसंद है, क्योंकि वो रूढ़ियों में फंसना नहीं चाहते.

बाल लगवाने के लिए मिले कई ऑफर

अनुपम खेर ने बातों-बातों में एक बड़ा ही दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कई हेयर वीविंग कंपनियों और बड़े-बड़े डॉक्टरों ने उन्हें अप्रोच किया और बाल लगवाने के बदले मोटी रकम तक ऑफर की, लेकिन उन्होंने हर बार साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं हर हेयर वीविंग कंपनी और डॉक्टर का एक अधूरा सपना हूं. बहुत से लोग तो मुझे पैसे देने को तैयार बैठे हैं कि बस एक बार आप हमसे बाल लगवा लीजिए. लेकिन मैंने आज तक उन्हें यह मौका नहीं दिया.’ अनुपम खेर का मानना है कि उनका यही लुक उनकी पहचान है और उन्होंने इसे पूरी शान के साथ अपनाया है.

अनुपम खेर ने ठुकराई मोटी रकम

अनुपम खेर ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘मुझे चाहे जितने भी पैसों की जरूरत क्यों न पड़ जाए, मैं कभी बाल लगवाने के लिए पैसे नहीं लूंगा. मुझे लगता है कि अगर मैंने ऐसा किया, तो मैं वो रहूंगा ही नहीं जो मैं असल में हूं. मेरी पहचान ही खत्म हो जाएगी.’ उन्होंने अपने बेटे सिकंदर खेर से जुड़ा एक पुराना और मजेदार किस्सा साझा करते हुए बताया, ‘जब सिकंदर बहुत छोटा था, तब एक बार मैं अखबार पढ़ रहा था. मुझे पता भी नहीं था कि उसी पन्ने पर एक हेयर ऑयल का विज्ञापन छपा है. सिकंदर को लगा कि मैं शायद बाल उगाने के बारे में सोच रहा हूं, तो उसने तुरंत मुझे टोकते हुए कहा- डैड, ऐसा सोचना भी मत.’

इस मूवी में नजर आएंगे अनुपम खेर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही ‘खोसला का घोंसला 2’ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 2006 की कल्ट क्लासिक फिल्म खोसला का घोंसला का सीक्वल है, जिसका फैंस को बरसों से इंतजार था. इस बार फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं. इस फिल्म में रणवीर शौरी, परवीन डबास, किरण जुनेजा और बोमन ईरानी एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में जान फूंकते नजर आएंगे. यह मूवी 28 अगस्त, 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP