आज का पंचांग, 20 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी पूजा, झूलेलाल जयंती, पंचक समापन, देखें मुहूर्त, राहुकाल

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज मां दूर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं. आज के दिन झूलेलाल जयंती, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा भी है. पंचांग अनुसार आज चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि, रेवती नक्षत्र, बालव करण, ब्रह्म योग, पश्चिम का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है, वहीं अमृत सिद्धि योग 06:25 ए एम से देर रात तक है. राज पंचक कल तड़के 02:27 ए एम पर खत्म हो जाएगा.

आज नवरात्रि के दूसरे दिन तप और ज्ञान की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को उसके व्रत-तप का फल और ज्ञान प्राप्त होता है. देवी को चमेली के फूलों की माला अर्पित करें. शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं. पूजा समय आप मां ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र ह्रीं श्री अम्बिकायै नम: का जाप करें. झूलेलाल जयंती को चेटी चंड भी कहते हैं. इसमें वरुण देव के अवतार भगवान झूलेलाल की पूजा करते हैं. चेटी चंड या झूलेलाल जयंती का मुहूर्त शाम को 06:32 पी एम से 07:59 पी एम तक है. इस दिन सिंधी समाज के लोग भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना करते हैं.

इनके अलावा आज शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल के फूल, सफेद बर्फी, खीर, बताशा, अक्षत्, धूप, दीप, सिंदूर आदि अर्पित करें. श्रीसूक्त का पाठ करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 मार्च 2026

  1. आज की तिथि- द्वितीया – 02:30 ए एम, मार्च 21 तक, फिर तृतीया
  2. आज का नक्षत्र- रेवती – 02:27 ए एम, मार्च 21 तक, उसके बाद अश्विनी
  3. आज का करण- बालव – 03:43 पी एम तक, कौलव – 02:30 ए एम, मार्च 21 तक, उसके बाद तैतिल
  4. आज का योग- ब्रह्म – 10:15 पी एम तक, फिर इंद्र
  5. आज का पक्ष- शुक्ल
  6. आज का दिन- शुक्रवार
  7. चंद्र राशि- मीन- 02:27 ए एम, मार्च 21 तक, फिर मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:25 ए एम
सूर्यास्त- 06:32 पी एम
चन्द्रोदय- 07:00 ए एम
चन्द्रास्त- 07:59 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:50 ए एम से 05:38 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:05 पी एम से 12:53 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
  • अमृत काल: 12:13 ए एम, मार्च 21 से 01:43 ए एम, मार्च 21
  • निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, मार्च 21 से 12:52 ए एम, मार्च 21
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
  • अमृत सिद्धि योग: 06:25 ए एम से 02:27 ए एम, मार्च 21
  • राज पंचक: 06:25 ए एम से 02:27 ए एम, मार्च 21

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:25 ए एम से 07:56 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:56 ए एम से 09:27 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:27 ए एम से 10:58 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:29 पी एम से 02:00 पी एम
चर-सामान्य: 05:01 पी एम से 06:32 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:30 पी एम से 10:59 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:28 ए एम से 01:57 ए एम, मार्च 21
अमृत-सर्वोत्तम: 01:57 ए एम से 03:26 ए एम, मार्च 21
चर-सामान्य: 03:26 ए एम से 04:55 ए एम, मार्च 21

आज के अशुभ समय

  1. गुलिक काल- 07:56 ए एम से 09:27 ए एम
  2. दुर्मुहूर्त- 08:51 ए एम से 09:39 ए एम
  3. राहुकाल- 10:58 ए एम से 12:29 पी एम
  4. यमगण्ड- 03:30 पी एम से 05:01 पी एम
  5. दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 02:30 ए एम, मार्च 21 तक, फिर सभा में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP