‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भरी हुंकार, ‘जवान’-‘पठान’ ही नहीं, ‘एनिमल’ का भी टूटा रिकॉर्ड, कमाई में रचा इतिहास

Share to your loved once


Last Updated:

Dhurandhar 2 box office collection day 1: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो सुनामी ला दी है, जिससे बॉलीवुड के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स टूट गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को बहुत पीछे छोड़ दिया है. अब यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने अब बॉक्स ऑफिस पर एक नया पैमाना तय कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन भरी हुंकार, कमाई में रच दिया इतिहासZoom

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग मिली है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के पहले ही दिन इतिहास रच दिया है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जो आज तक किसी हिंदी फिल्म ने नहीं किया. ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही यह एक ही दिन में सौ करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. पेड प्रिव्यूज से मिली जबरदस्त हाइप और फैंस की दीवानगी के चलते फिल्म ने पुराने सभी बड़े रिकॉर्ड्स को धराशायी कर दिया है. ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है, बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए सफलता का एक नया पैमाना भी तय कर दिया है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. लेकिन फिल्म की असली सुनामी तो रिलीज से एक दिन पहले बुधवार शाम को ही आ गई थी, जब मेकर्स ने चुनिंदा थिएटर्स में इसके पेड प्रिव्यूज रखे. इन प्रिव्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचाया है, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. रणवीर सिंह की फिल्म ने सिर्फ बुधवार शाम के शोज से ही देशभर में 43 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली. यह आंकड़ा कितना बड़ा है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इससे पहले यह रिकॉर्ड 2024 में आई ‘स्त्री 2’ के नाम था, जिसने 10 करोड़ बटोरे थे. कमाल की बात है कि ‘धुरंधर 2’ ने पुराने रिकॉर्ड को चार गुना से भी ज्यादा अंतर से पीछे छोड़ दिया है.

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

इस धमाकेदार शुरुआत का सबसे बड़ा फायदा फिल्म को पहले दिन मिला. ‘धुरंधर 2’ ने अपनी ओपनिंग जीरो से नहीं, बल्कि सीधे 43 करोड़ से शुरू की, जिसने इसके लिए पहले ही दिन 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करना बेहद आसान बना दिया. ‘धुरंधर 2’ ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर वो सुनामी ला दी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बाजार में पहले दिन 103 करोड़ बटोर लिए. अगर इसमें बुधवार शाम के पेड प्रिव्यूज की कमाई भी जोड़ दी जाए, तो फिल्म का कुल ओपनिंग डे कलेक्शन 146 करोड़ तक जा पहुंचा है.

रणवीर सिंह की फिल्म ने रच दिया इतिहास

बॉलीवुड के इतिहास में आज तक किसी भी फिल्म ने पहले दिन इस जादुई आंकड़े को नहीं छुआ था. तेलुगु वर्जन 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ सबसे आगे चल रहा है, जबकि तमिल वर्जन भी पीछे नहीं है. हालांकि, मलयालम और कन्नड़ वर्जन की रफ्तार थोड़ी धीमी है, जिसकी मुख्य वजह बुधवार को इनके पेड प्रिव्यूज का कैंसिल होना रही. लेकिन फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में यह हर भाषा में झंडे गाड़ने वाली है.

‘धुरंधर 2’ ने इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड्स को धवस्त कर दिया है. 146 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने ‘स्त्री 2’ (54 करोड़), ‘पठान’ (57 करोड़), ‘एनिमल’ (64 करोड़) और ‘जवान’ (75 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को बहुत पीछे छोड़ दिया है. अब यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. अगर इंडियन सिनेमा की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ की यह शुरुआत ‘बाहुबली 2’ (121 करोड़) और ‘आरआरआर’ (133 करोड़) से भी कहीं आगे निकल गई है. अब यह ‘पुष्पा 2’ (164 करोड़) के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है.

‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों की फौज नजर आ रही है. पिछले साल दिसंबर में आई फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था और हैरानी की बात यह है कि तीन महीने बाद भी वह फिल्म थिएटर्स में लगी हुई है. जिस तरह से इसके सीक्वल ने शुरुआत की है, उसे देखकर लग रहा है कि यह अपने ही पहले पार्ट के रिकॉर्ड को बहुत जल्द तोड़ देगी.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP