Aaj ka Makar Rashifal: नौकरी में तरक्की और धन लाभ के योग, चंद्रमा का डबल असर देगा बड़ा फायदा, बस कर लें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 20 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला है. चंद्रमा के दो राशियों में गोचर से जीवन में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है, जबकि व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन काम के दबाव से थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है.लव लाइफ और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन खास और शुभ संकेत लेकर आया है. आज चंद्रमा का गोचर दो राशियों में होने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. दिन की शुरुआत में चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे और दोपहर 2:27 बजे के बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे दिनभर अलग-अलग तरह के प्रभाव देखने को मिलेंगे. आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहने वाला है. खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति और तरक्की के संकेत हैं.

ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. कुछ लोगों को अतिरिक्त आय या बोनस मिलने के भी योग बन रहे हैं. हालांकि, काम का दबाव अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार, आज द्वितीय तिथि और देवकी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा. आज दिन भर आपको सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा, लेकिन मानसिक रूप से थोड़ा तनाव भी रह सकता है.

व्यापार में लाभ के संकेत

मकर राशि के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभदायक है. आज आपके व्यापार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हो सकता है. कोई नई डील या निवेश आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. हालांकि, पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

रोमांटिक रहने वालाहै लव लाइफ

मकर राशि वालों के लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है. पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और साथ में कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं या कोई रिश्ता तय होने की संभावना है.

दांपत्य जीवन में रहेगी खुशहाली

दांपत्य जीवन में भी आज खुशहाली बनी रहेगी. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम और चिंता के कारण मानसिक तनाव और थकान हो सकती है. इसलिए आराम और खानपान का विशेष ध्यान रखें.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

आज अचानक किसी यात्रा का योग भी बन सकता है, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी. मकर राशि के जातक उपाय के तौर पर आज किसी दुर्गा मंदिर में सवा किलो घी का दान करें, इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP