सहरसा में मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को मुफ्त बीज और प्रशिक्षण

Share to your loved once


Last Updated:

आईटीसी मिशन के तहत एक विशेष पहल शुरू की गई है. इस योजना के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क बेहतर गुणवत्ता वाले मखाना बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही उन्हें उन्नत खेती तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इससे किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मखाना उत्पादन करने में मदद मिलेगी.

सहरसा: कोसी क्षेत्र में मखाना की खेती का दायरा अब और बढ़ने वाला है. किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से आईटीसी मिशन के तहत एक विशेष पहल शुरू की गई है. इस योजना के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क बेहतर गुणवत्ता वाले मखाना बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही उन्हें उन्नत खेती तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इससे किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मखाना उत्पादन करने में मदद मिलेगी.

चरण में 100 किसानों का चयन
कार्यक्रम की शुरुआत पहले चरण में 100 किसानों के चयन के साथ की जाएगी. चयनित किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा मखाना की वैज्ञानिक खेती की पूरी जानकारी दी जाएगी. इसके बाद इस योजना का दायरा धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जा सके और पूरे कोसी क्षेत्र में मखाना उत्पादन को नई दिशा मिल सके.

आईटीसी के सहयोग से पहल
इस पहल को आईटीसी के सहयोग से कौशल्या फाउंडेशन द्वारा लागू किया जा रहा है. सहरसा में आयोजित एक कार्यशाला में कृषि और संबद्ध विभागों के कई अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हुए. इसके अलावा प्रखंड स्तर के अधिकारी, किसान, मखाना प्रोसेसर, व्यापारी और थोक विक्रेता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

मखाना उत्पादन में देशभर में मजबूत पहचान
मिशन से जुड़े अधिकारी कौशलेंद्र ने बताया कि मखाना उत्पादन में गुणवत्तापूर्ण बीज, वैज्ञानिक तकनीक, नियमित प्रशिक्षण और बेहतर बाजार संपर्क बेहद महत्वपूर्ण हैं. इन सभी पहलुओं पर समन्वित रूप से काम किया जाए, तो कोसी क्षेत्र मखाना उत्पादन में देशभर में एक मजबूत पहचान बना सकता है.

मखाना में अपार संभावनाएं
कौशलेंद्र ने यह भी कहा कि मखाना बिहार की पारंपरिक और महत्वपूर्ण फसल है, जिसमें अपार संभावनाएं हैं. सही मार्गदर्शन और संसाधनों के साथ यह फसल किसानों, खासकर महिला किसानों के लिए आय का एक सशक्त माध्यम बन सकती है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP