राजस्थान रॉयल्स को लग सकता है बड़ा झटका, मैच विनर ऑलराउंडर पर आईपीएल से बाहर होने का खतरा मंडराया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

राजस्थान को लग सकता है झटका, मैच विनर ऑलराउंडर पर IPL से बाहर होने का खतरा

Last Updated:

Sam curran may miss ipl: स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल से बाहर हो सकते हैं. अगर करन आईपीएल से बाहर हुए तो राजस्थान के लिए बहुत बड़ा झटका होगा. करन पर चोट की वजह से आईपीएल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

राजस्थान को लग सकता है झटका, मैच विनर ऑलराउंडर पर IPL से बाहर होने का खतरा Zoom

सैम करन आईपीएल से हो सकते हैं बाहर.

नई दिल्ली. आईपीएल के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स के खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन कमर की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो सकते हैं. राजस्थान ने पिछले साल नवंबर में एक बड़ी ट्रेड डील के जरिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उनकी अनुपलब्धता ने फ्रेंचाइजी की रणनीतियों पर पानी फेर दिया है. 27 वर्षीय करन आखिरी बार 5 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नजर आए थे, जहां इंग्लैंड को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सैम करन (Sam Curran) ग्रोइन में समस्या महसूस हुई, जो अब गंभीर रूप ले चुकी है. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह खबर इसलिए भी चुभने वाली है क्योंकि करन को उन्होंने संजू सैमसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सौंपकर ट्रेड किया था. सैम करन का आईपीएल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 2019 में पंजाब किंग्स से शुरुआत करने के बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने.

सैम करन आईपीएल से हो सकते हैं बाहर.

2023 में सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे
2023 में सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (18.5 करोड़) बनकर फिर से पंजाब लौटे थे. हालांकि, 2025 के सीजन में चेन्नई ने उन्हें 2.4 करोड़ में वापस खरीदा था, जहां उन्होंने 5 मैचों में 114 रन बनाए लेकिन गेंदबाजी में सिर्फ एक सफलता हासिल की. इस साल राजस्थान ने उन पर भरोसा जताया था, लेकिन अब उनकी कमी टीम को खलेगी.

अब राजस्थान के पास क्या हैं विकल्प?
सैम करन अगर चोट की वजह से आईपीएल से बाहर होते हैं तो राजस्थान रॉयल्स अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश करेगी. हालांकि अभी किसी नाम पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन टीम के पास कुछ आंतरिक विकल्प मौजूद हैं. करन के साथ ही ट्रेड होकर आए जडेजा अब टीम के मुख्य ऑलराउंडर होंगे. उन पर गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी की दोहरी जिम्मेदारी होगी. दिल्ली कैपिटल्स से 1 करोड़ के बेस प्राइस पर ट्रेड होकर आए दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फरेरा एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और उपयोगी ऑफ-स्पिन भी कर लेते हैं. वह करन की जगह लेने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP