सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा हुए फिल्म के कायल, हर किरदार में दिखी ‘पावर-पैक्ड’ परफॉर्मेंस

Share to your loved once


Last Updated:

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचा दी है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर, स्टाइलिश एक्शन और देशभक्ति के मेल की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक ‘पावर-पैक्ड’ अनुभव बताया है. रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने भी सबका ध्यान खींचा है. वहीं, प्रीति जिंटा ने इसे अब तक की बेस्ट ‘रिवेंज ड्रामा’ फिल्मों में से एक कहा. हाई-वोल्टेज एक्शन और शार्प डायरेक्शन वाली यह स्पाई थ्रिलर फिलहाल फिल्म जगत और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

ख़बरें फटाफट

सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा हुए फिल्म के कायलZoom

‘धुरंधर 2’ एक हाई-वोल्टेज एक्शन स्पाई थ्रिलर है.

नई दिल्ली: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में तो क्रेज है ही, लेकिन अब बॉलीवुड सितारे भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हाल में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म देखने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल और पावरफुल पोस्ट लिखते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि देखने के बाद भी आपके जेहन में रह जाती है. उन्होंने फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और स्टाइलिश एक्शन की जमकर सराहना की और बताया कि कैसे देशभक्ति और जियोपॉलिटिकल ट्विस्ट का मेल इसे दूसरी फिल्मों से एकदम अलग और खास बनाता है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म की स्टार कास्ट के परफॉर्मेंस से भी काफी इम्प्रेस नजर आए. उन्होंने रणवीर सिंह की एनर्जी को ‘जबरदस्त’ बताया और साथ ही अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकारों की पावर-पैक्ड एक्टिंग की भी तारीफ की. सिद्धार्थ का मानना है कि जब किसी फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन इतना शार्प हो, तो पूरी टीम की मेहनत पर्दे पर साफ दिखती है. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर के विजन को सलाम करते हुए कहा कि फिल्म शुरू से अंत तक अपने मकसद में कामयाब रहती है. सिद्धार्थ के मुताबिक, हर डिपार्टमेंट ने इस फिल्म में जिस लेवल का काम किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है.

लीड रोल में छाए हुए हैं रणवीर सिंह
सिर्फ सिद्धार्थ ही नहीं, बल्कि डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भी इस फिल्म की फैन हो गई हैं. प्रीति ने तो यहां तक कह दिया कि अगर बदला लेना हो, तो ‘धुरंधर’ जैसा ही होना चाहिए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी मम्मी को फिल्म इतनी पसंद आई कि वे इसे दोबारा अपने दोस्तों के साथ थिएटर में देखना चाहती हैं. बता दें कि ‘धुरंधर 2’ एक हाई-वोल्टेज एक्शन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें इमोशनल ड्रामा का भी तगड़ा तड़का लगाया गया है. रणवीर सिंह लीड रोल में छाए हुए हैं और फिल्म की कहानी दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखती है. सितारों के इन रिव्यूज के बाद फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP