क्या सिद्धारमैया की कुर्सी पर है खतरा? प्रियंका गांधी से सीक्रेट मीटिंग के सवाल पर शिवकुमार ने साधी चुप्पी

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘वक्त तय करेगा’, कर्नाटक में CM पद को लेकर डी.के. शिवकुमार का बड़ा बयान

Last Updated:

टिकट वितरण को लेकर परिवारवाद के सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि यहां परिवार नहीं, बल्कि पार्टी की जीत अहम है. उन्होंने कहा कि दोनों सीटें प्रभावशाली नेताओं से जुड़ी हैं और सभी पक्षों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा.

'वक्त तय करेगा', कर्नाटक में CM पद को लेकर डी.के. शिवकुमार का बड़ा बयानZoom

कैबिनेट फेरबदल पर शिवकुमार ने कहा कि मंत्री बनने की इच्छा रखना गलत नहीं है. (फाइल फोटो)

बेंगलुरु. कर्नाटक कांग्रेस में जारी नेतृत्व खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि राज्य में कैबिनेट फेरबदल होगा या पावर-शेयरिंग का फॉर्मूला लागू होगा, इस पर फैसला समय ही करेगा. गौरतलब है कि शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जाते हैं और पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पावर-शेयरिंग समझौते की बात कही थी, जो पार्टी हाईकमान की मौजूदगी में हुई थी.

अपने बेंगलुरु स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने इस मुद्दे पर सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘समय तय करेगा.’ प्रियंका गांधी से अलग बैठक की खबरों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह किससे क्या चर्चा करते हैं, यह सार्वजनिक नहीं करेंगे. जब उनसे एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के इस बयान के बारे में पूछा गया कि मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है, तो शिवकुमार ने कहा, “उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी और विधायक ही फैसला करेंगे.”

दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में बूथ स्तर तक रिपोर्ट जुटाई गई है और पार्टी नेताओं की राय ली गई है. उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में एआईसीसी के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे और अंतिम फैसला हाईकमान द्वारा लिया जाएगा. टिकट वितरण को लेकर परिवारवाद के सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि यहां परिवार नहीं, बल्कि पार्टी की जीत अहम है. उन्होंने कहा कि दोनों सीटें प्रभावशाली नेताओं से जुड़ी हैं और सभी पक्षों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री दिवंगत अनंत कुमार की बेटी ऐश्वर्या कुमार के ‘कर्नाटक को असम चुनाव के लिए कैश काउ बनाया जा रहा है’ वाले आरोप पर शिवकुमार ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता वह कौन हैं. कैबिनेट फेरबदल की मांग और नए चेहरों को मौका देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्री बनने की इच्छा रखना गलत नहीं है. मुख्यमंत्री पहले ही फेरबदल की बात कह चुके हैं, इसलिए नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP