Chaitra Navratri 2026 Shubh Yog: चैत्र नवरात्रि में 6 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, 6 बार रवि योग, 1 द्विपुष्कर योग, जान लें समय, किए गए कार्य होंगे सफल!

Share to your loved once


Chaitra Navratri 2026 Shubh Yog: इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक है. यह नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक है. आज पालकी में माता दुर्गा का आगमन हुआ है. कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई. इस बार की नवरा​त्रि में 6 बार सर्वार्थ सिद्धि योग, 6 बार रवि योग, 1 बार अमृत सिद्धि योग और 1 बार द्विपुष्कर योग बन रहा है. ये सभी योग अत्यंत ही शुभ फलदायी हैं. इन योगों में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. द्विपुष्कर योग में आप जो शुभ काम करते हैं, उसके दोगुना फल प्राप्त होते हैं. आपको कोई महत्वपूर्ण काम करना है तो आप इन शुभ योगों में कर सकते हैं. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में बनने वाले इन शुभ योगों के बारे में.

20 मार्च, चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन
ब्रह्म योग: प्रात:काल से लेकर रात 10:15 पी एम तक, उसके बाद इंद्र योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग: सुबह 06:25 ए एम से लेकर 21 मार्च को तड़के 02:27 ए एम तक

21 मार्च, चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन
इन्द्र योग: प्रात:काल से लेकर शाम 07:01 पी एम तक
रवि योग: देर रात 12:37 ए एम से लेकर 22 मार्च को 06:23 ए एम तक

22 मार्च, चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन
रवि योग: सुबह 06:23 ए एम से 10:42 पी एम तक

23 मार्च, चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 08:49 पी एम से लेकर 24 मार्च को 06:21 ए एम तक
रवि योग: रात 08:49 पी एम से लेकर 24 मार्च को 06:21 ए एम तक

24 मार्च, चैत्र नवरात्रि का छठा दिन
प्रीति योग: प्रात:काल से लेकर सुबह 09:07 ए एम तक
आयुष्मान् योग: सुबह 09:07 एएम से 25 मार्च को 06:02 ए एम तक
द्विपुष्कर योग: शाम 07:04 पी एम से लेकर 25 मार्च को सुबह 06:20 ए एम तक
रवि योग: सुबह 06:21 ए एम से लेकर शाम 07:04 पी एम तक

25 मार्च, चैत्र नवरात्रि का सातवा दिन
सौभाग्य योग: प्रात:काल से लेकर 26 मार्च को 03:09 ए एम तक, उसके बाद शोभन योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:20 ए एम से शाम को 05:33 पी एम तक

26 मार्च, चैत्र नवरात्रि का आठवा दिन
शोभन योग: प्रात:काल से लेकर देर रात 12:32 ए एम तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम को 04:19 पी एम से लेकर 27 मार्च को सुबह 06:17 ए एम तक
रवि योग: शाम 04:19 पी एम से 27 मार्च को 06:17 ए एम तक

27 मार्च, चैत्र नवरात्रि का नौवा दिन
सुकर्मा योग: रात में 10:10 पी एम से लेकर अगले दिन सुबह तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:17 ए एम से लेकर दोपहर 03:24 पी एम तक
रवि योग: पूरे दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP