गर्मी में ठंडक देने वाली ये है देसी भाजी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा, जानिए बनाने की आसान रेसिपी
Last Updated:
Karmata Bhaji Traditional Recipe: करमता भाजी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक और पौष्टिक हरी सब्जी है, जिसे देसी मसालों के साथ बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए क्या-क्या साम्रगी की जरूरत है, आइए जान लेते हैं.
Karmata Bhaji Traditional Recipe: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई में करमता भाजी का खास महत्व है. गांवों में यह भाजी अपने देसी स्वाद, सरल बनाने की विधि और पोषण से भरपूर गुणों के कारण बेहद लोकप्रिय है. खासकर गर्मी के दिनों में लोग इसे रोटी, चावल या बोराबासी के साथ बड़े चाव से खाते हैं. करमता भाजी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह शरीर को ठंडक देने और पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक मानी जाती है.
करमता भाजी बनाने की पारंपरिक तैयारी
सबसे पहले करमता भाजी को अच्छी तरह धोकर साफ किया जाता है और फिर उसे एक बर्तन में अलग रख लिया जाता है. इसके बाद सूखी लाल मिर्च, लहसुन और प्याज को तड़के के लिए तैयार किया जाता है, जो इस भाजी के स्वाद को खास बनाते हैं.
तड़का लगाने की सही विधि
कढ़ाई में पहले तेल गर्म किया जाता है. तेल गर्म होने के बाद उसमें लहसुन और सूखी लाल मिर्च डाली जाती है. जब लहसुन हल्का सुनहरा होने लगता है, तब उसमें प्याज डाला जाता है और उसे अच्छे से सुनहरा होने तक भुना जाता है.
भाजी पकाने का तरीका
अब तैयार करमता भाजी को कढ़ाई में डाल दिया जाता है और उसे अच्छे से पकाया जाता है. जब भाजी नरम हो जाए, तब उसमें स्वादानुसार नमक और कटे हुए टमाटर डाले जाते हैं. इसके बाद कढ़ाई को ढककर भाजी को कुछ देर पकने दिया जाता है.
फाइनल टच और परोसने का तरीका
थोड़ी देर बाद टमाटर को चम्मच से अच्छी तरह मिलाया जाता है और भाजी को 5 से 7 मिनट तक अच्छे से पकाया जाता है. जब भाजी पूरी तरह तैयार हो जाती है, तब इसे गरम-गरम रोटी, चावल या पारंपरिक बोराबासी के साथ परोसा जाता है.
ग्रामीण स्वाद और सेहत का संगम
करमता भाजी छत्तीसगढ़ की सादगी भरी जीवनशैली और खानपान की परंपरा को दर्शाती है. यह भाजी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है, इसलिए आज भी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इसे पसंद किया जाता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें