castor leaves benefits in hindi | castor leaves benefits | अरंडी के पत्ते के फायदे | अरंडी के पत्ते के फायदे और नुकसान |
Last Updated:
Castor Leaves Benefits: बदलते मौसम और गलत जीवनशैली के कारण आज हर दूसरा व्यक्ति जोड़ों के दर्द, सूजन या पेट की समस्याओं से जूझ रहा है. ऐसे में आयुर्वेद का एक प्राचीन नुस्खा ‘अरंडी के पत्ते’ किसी वरदान से कम नहीं हैं. एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर ये पत्ते न केवल गंभीर से गंभीर दर्द को सोख लेते हैं, बल्कि पुरानी कब्ज और त्वचा रोगों को जड़ से मिटाने की क्षमता रखते हैं. आइए जानते हैं डॉक्टर गीतिका शर्मा के अनुसार, कैसे ये मामूली दिखने वाले पत्ते आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं.
अरंडी के पत्ते स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. विशेष रूप से सूजन, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में, इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. जो दर्द कम करने और घाव भरने में मदद करते हैं. इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से लेप या तेल के रूप में किया जाता है. जो कब्ज और त्वचा की समस्याओं में भी आराम देते हैं।
डॉक्टर गीतिका शर्मा ने बताया कि<br />अरंडी के पत्ते जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया में राहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इनमें सूजन-रोधी गुण होते हैं. जो दर्द कम करने में मदद करते हैं. सरसों या तिल के तेल के साथ गर्म करके, इन पत्तों का लेप या सिंकाई करने से जोड़ों की जकड़न कम होती है और पुराने दर्द में भी राहत मिलती है।
अरंडी के पत्ते और उनका तेल त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे संक्रमण, खुजली, घाव और सूजन के इलाज में बेहद फायदेमंद होते हैं. इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण, ये दाद और सोरायसिस जैसी स्किन कंडीशंस को ठीक करने में मदद करते हैं. पत्तों का पेस्ट या तेल त्वचा को नमी भी प्रदान करता है।
Add News18 as
Preferred Source on Google
अरंडी के पत्ते और पाचन सुधारने व कब्ज दूर करने के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं. इनमें रेचक गुण होते हैं जो आंतों को उत्तेजित कर मल त्याग को आसान बनाते हैं. इनका उपयोग पुरानी कब्ज, गैस, और पेट की सूजन से राहत पाने के लिए किया जाता है।
अरंडी के पत्ते शरीर में गांठ या सूजन को कम करते हैं. इनमें एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को राहत देते हैं. अब्जिव पत्तों का रस या पेस्ट लगाकर लाभ उठाएं. डॉक्टर से सलाह लेकर इसका उपयोग करें और सेहत का ध्यान रखें।
अरंडी के पत्ते का पेस्ट घावों को जल्दी भरता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है. इसमें एंटीसेप्टिक और पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाते हैं. अब्जिव पत्तों का पेस्ट लगाकर लाभ उठाएं और सेहत का ध्यान रखें।
अरंडी के पत्ते सेहत के लिए वैसे तो फायदेमंद होते हैं. लेकिन इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी होता है. बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि यह नुकसानदायक भी हो सकते हैं।