‘पेड्डी’ के सेट पर दिखा साउथ सिनेमा-क्रिकेट का जलवा, राम चरण से मिले तिलक वर्मा, क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
Last Updated:
फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट पर हाल ही में साउथ सिनेमा और क्रिकेट का खास संगम देखने को मिला. टीम के बीच उस वक्त उत्साह बढ़ गया, जब भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने शूटिंग के दौरान सरप्राइज विजिट की. लीड एक्टर राम चरण ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बातचीत के दौरान उन्हें एक खास तोहफा भी भेंट किया. सेट से सामने आए कुछ पलों ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है.
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म की शूटिंग जोरों पर है और इस बीच टी20 वर्ल्ड कप विनर तिलक वर्मा सेट पर पहुंच गए. क्रिकेट और सिनेमा का यह संगम फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. निर्देशक बुच्ची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी दी. फोटो साभार-@peddimovie/Instagram
बुधवार को हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान तिलक वर्मा सेट पर पहुंचे. जहां पूरी टीम ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया. टी20 वर्ल्डकप जीतने के बाद पहली बार तिलक और राम चरण मिले थे. बताया जा रहा है कि वह राम चरण के साथ अपनी दोस्ती के चलते यहां आए थे. फोटो साभार-@peddimovie/Instagram
इस दौरान क्रिकेटर को फिल्म के कुछ अहम सीन्स दिखाए गए, खासकर वे सीन जो स्पोर्ट्स से जुड़े हैं. ये सीन्स देखने के बाद तिलक वर्मा काफी प्रभावित हुए. फोटो साभार-@peddimovie/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘टी20 वर्ल्ड चैंपियन तिलक वर्मा ने ‘पेड्डी’ के सेट का दौरा किया. उन्होंने फिल्म के स्पोर्ट्स सीक्वेंस की एक झलक देखी और वे बेहद प्रभावित हुए’. वायरल वीडियो में तिलक वर्मा ने पूरी टीम को तेलुगु में संबोधित करते हुए सभी का हालचाल लिया. फोटो साभार-@peddimovie/Instagram
इस खास मुलाकात के दौरान राम चरण ने तिलक वर्मा को एक खास तोहफा भी दिया. उन्होंने अपने हस्ताक्षर किए हुए ‘पेड्डी’ वाले क्रिकेट बल्ले को क्रिकेटर को तोहफे में दिया. ‘पेड्डी ‘ मूवी ने इंस्ट्रग्राम पर भी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. फैंस के बीच वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहा है और सभी इस क्रॉसओवर मोमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं. फोटो साभार-@peddimovie/Instagram
बता दें कि ‘पेड्डी ‘ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो विजयनगरम जिले के ग्रामीण इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. राम चरण के अलावा इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं . फिल्म का संगीत ऑस्कर विनर एआर रहमान ने दिया है. फोटो साभार-@peddimovie/Instagram
‘पेड्डी ‘ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म के पहले गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ ने 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं, वहीं हाल ही में रिलीज हुआ ‘राय राय रा रा’ गाना भी 47 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.