5 दिन तक खराब नहीं होगी ये सब्जी, सफर के लिए तो बेस्ट! रेसिपी जानकर तुरंत करेंगे ट्राई
Last Updated:
Kaise bnayein Kairi ki Sabji: गर्मियों में खासतौर पर बनाई जाने वाली कैरी की खट्टी-मीठी सब्जी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. बुरहानपुर की इस पारंपरिक रेसिपी की खासियत है कि यह 5 दिन तक खराब नहीं होती. बहुत ही आसान तरीके से बनने वाली यह डिश पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें कच्ची कैरी, गुड़ और जीरे का खास इस्तेमाल किया जाता है. जानिए घर पर कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट और हेल्दी समर स्पेशल रेसिपी.
Summer Special Sabji Recipe: गर्मी शुरू होते ही खाने-पीने का स्वाद भी बदल जाता है. ऐसे में बुरहानपुर की एक खास डिश लोगों की पहली पसंद बन जाती है जीरे वाली खट्टी-मीठी कैरी की सब्जी. ये न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.
एक्सपर्ट ने बताया खास राज
स्थानीय एक्सपर्ट फुला बाई बताती हैं कि गर्मियों में इस सब्जी का चलन बहुत ज्यादा होता है, खासकर शादी-ब्याह और घरों में. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये 4-5 दिन तक खराब नहीं होती, इसलिए लोग इसे बनाकर स्टोर भी कर लेते हैं. उनके मुताबिक, डॉक्टर भी गर्मियों में हल्की और पाचन बढ़ाने वाली चीजें खाने की सलाह देते हैं, और ये सब्जी उसी कैटेगरी में आती है.
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कैरी की सब्जी
अगर आप भी घर पर ये देसी रेसिपी ट्राय करना चाहते हैं, तो तरीका बहुत आसान है
सबसे पहले 1 किलो कच्ची कैरी (आम) ले आएं, उसे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, अब एक कढ़ाई में करीब 100 ग्राम देसी घी गर्म करें, इसमें जीरा डालें और हल्का भून लें, अब इसमें कटी हुई कैरी डालें, इसके बाद 300 ग्राम गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं, थोड़ी देर पकाने के बाद आपकी खट्टी-मीठी कैरी की सब्जी तैयार हो जाएगी.
5 दिन तक कैसे रहेगी फ्रेश?
इस सब्जी को आप ठंडा होने के बाद किसी बर्तन में रखकर फ्रिज में या ठंडी जगह पर स्टोर कर सकते हैं. सही तरीके से रखने पर ये 5 दिन तक खराब नहीं होती और स्वाद भी बना रहता है. ये सब्जी खट्टी-मीठी होने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त रखती है. गर्मियों में भारी खाने से बचने के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें