Keralam Chunav: केरलम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 39 प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट – keralam vidhan sabha chunav 2026 bjp issue 39 candidates list

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

केरलम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 39 प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट

Last Updated:

Kerala Chunav: केरलम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठा-पटक बढ़ गई है. विभिन्‍न दलों की ओर से प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. इसी क्रम में भाजपा ने उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी की है. इसमें 39 प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं.

केरलम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 39 प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍टZoom

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है.

Keralam Chunav: केरलम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा ने प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट जारी की है. इसमें भाजपा ने 39 नेताओं को विभिन्‍न विधानसभा सीटों से टिकट दिया है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आगामी केरलम विधानसभा चुनावों को लेकर अहम निर्णय लिए गए. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे. बैठक के दौरान पार्टी ने केरलम विधानसभा के आगामी आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और कुछ सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवार चयन में स्थानीय समीकरण, संगठनात्मक मजबूती और जीत की संभावनाओं को प्रमुख आधार बनाया गया है. भाजपा नेतृत्व ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीतिक तौर पर यह निर्णय लिया है.

इससे पहले केरलम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण सीटों से मैदान में उतारा गया है, जिससे राज्य में पार्टी की चुनावी रणनीति साफ झलकती है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से उम्मीदवार बनाया गया. नेमोम को भाजपा का ‘केरल का प्रवेश द्वार’ माना जाता है, क्योंकि यह राज्य की एकमात्र सीट है जहां से पार्टी ने जीत हासिल की थी. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में ओ. राजगोपाल ने यहां से जीत दर्ज की थी. इसके अलावा पहली लिस्‍ट में केंद्रीय मत्स्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को कंजिरापल्ली से टिकट दिया गया, जबकि पीसी जॉर्ज पुंजार और उनके पुत्र शोन जॉर्ज पाला सीट से चुनाव लड़ेंगे. पीके कृष्णदास को कत्ताकड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है.

कड़ा मुकाबला होने की उम्‍मीद

भाजपा की पहली लिस्‍ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन मंजेश्वर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया. यहां पहले भी कड़ा मुकाबला रहा है. वहीं, शोभा सुरेंद्रन को पलक्कड़ जैसी हाई-प्रोफाइल सीट सौंपी गई है. कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं पद्मजा वेणुगोपाल को त्रिशूर से टिकट दिया गया है. पूर्व डीजीपी आर श्रीलेखा वट्टियोरकाव से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जिससे उनका राजनीतिक डेब्यू होगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन कझाकोट्टम सीट से चुनाव लड़ेंगे.

एर्नाकुलम सीट से अभी तक उम्‍मीदवार की घोषणा नहीं

हालांकि, इस सूची में एर्नाकुलम जिले की किसी भी सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि एनडीए में शामिल नई पार्टी ट्वेंटी20 इस जिले में सीटों की बड़ी हिस्सेदारी मांग सकती है, हालांकि सीट बंटवारे पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. उम्मीदवारों की यह सूची 12 मार्च को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद तय की गई, जिसकी अध्यक्षता नितिन नबीन ने की.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP