नीले ड्रम में भर दूंगी.. बुलंदशहर में धमकी से डरा पति, पत्नी को प्रेमी संग किया विदा
Last Updated:
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने नीले ड्रम की धमकी से डरकर अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया. जानकरी के मुताबिक पत्नी की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई. जब इसकी भनक पति को लगी तो उसने पत्नी को टोका. इस पर पत्नी ने मेरठ की मुस्कान की तरह उसे नीले ड्रम में भरने की धमकी दी. जिसके बाद मामला ठाणे पहुंचा और वहां दोनों के बीच समझौते के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई.

बुलंदशहर में नीले ड्रम की धमकी से डरे पति ने पत्नी को प्रेमी संग भेजा
बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नीले ड्रम की धमकी से एक पति इतना डर गया कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. यह घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़ित व्यक्ति राजकुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई थी. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों चुपके-चुपके मिलते रहते थे. एक दिन राजकुमार ने पत्नी के मोबाइल में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें देख लीं.
इसके बाद राजकुमार ने पत्नी से बात की और और उससे दूर रहने को कहा. लेकिन पत्नी ने साफ कह दिया कि वह अब प्रेमी के साथ रहना चाहती है. उसने राजकुमार को बार-बार नीले ड्रम वाली धमकी दी. यानी अगर वह बीच में आया तो मेरठ की मुस्कान जैसी घटना की तरह उसे मारकर नीले ड्रम में भर देगी. यह धमकी सुनकर राजकुमार इतना डर गया कि उसने अपनी जान बचाने के लिए पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी.
थाने में हुआ दोनों में समझौता
बार-बार की धमकी के बाद मामला थाने पहुंचा, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ ली. राजकुमार ने मजबूर होकर थाने में ही दोनों को साथ रहने का आशीर्वाद दे दिया और कहा, “अब तुम दोनों साथ रहो, मुझे कोई समस्या नहीं.” पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई की और समझौता कराया. हालांकि, यह घटना परिवार और समाज में सनसनी फैला रही है. ‘नीले ड्रम’ का जिक्र पिछले साल मेरठ के चर्चित हत्याकांड से जुड़ा है, जिससे लोग काफी खौफजदा हैं.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें