हीरोइन पर लगा 40 करोड़ का दांव, कमाई तो दूर की बात, लागत भी नहीं निकाल पाई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप
Last Updated:
बॉलीवुड की टैलेंटेड हीरोइन पर लगा 40 करोड़ का भारी-भरकम दांव पूरी तरह फेल साबित हुआ है. लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर इस एक्ट्रेस की हालिया रिलीज मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. मेकर्स को उम्मीद थी कि एक्ट्रेस की दमदार अदाकारी और धांसू कहानी दर्शकों को खींच लाएगी, लेकिन फिल्म अपनी लागत निकालना तो दूर, कमाई के मामले में भी फिसड्डी साबित हुई. इस फिल्म का हश्र देखकर मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है.

बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म.
नई दिल्ली. तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन हीरोइनों में गिनी जाती हैं जो अपने दम पर फिल्में चलाने का माद्दा रखती हैं. ‘पिंक’ से लेकर ‘थप्पड़’ तक, उन्होंने कई बार साबित किया है कि अगर कहानी दमदार हो, तो उन्हें किसी बड़े हीरो की जरूरत नहीं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म अस्सी के साथ पासा बिल्कुल उल्टा पड़ गया. तापसी के स्टारडम पर लगे 40 करोड़ के दांव के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई.
तापसी पन्नू लीक से हटकर फिल्में चुनने के लिए जानी जाती हैं. जब उनकी नई फिल्म ‘अस्सी’ का ऐलान हुआ था, तो फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर कुछ धमाकेदार देखने को मिलेगा. मेकर्स ने भी तापसी के कंधों पर भरोसा जताया और फिल्म पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. फिल्म का प्रमोशन भी जोर-शोर से किया गया, लेकिन जब फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में आई, तो नजारा कुछ और ही था.
View this post on Instagram