How to make Achari Mirch at Home | instant chilli pickle recipe | हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं | घर पर चटपटा अचार बनाने का तरीका |

Share to your loved once


Last Updated:

Easy Pickle Recipe: अगर आपका अचार खाने का मन है पर हफ्तों का इंतजार नहीं करना चाहते. तो हम आपको 10 मिनट में तैयार होने वाली इंस्टेंट आचारी मिर्च फ्राई रेसिपी के बारे में बताएंगे. बिना धूप और बिना झंझट के बनने वाली यह डिश आपके सादे खाने को भी शाही जायका दे देगी. मोटी हरी मिर्च, भुनी हुई सौंफ, कलौंजी और राई के तड़के के साथ तैयार यह रेसिपी पराठों और दाल-चावल के लिए सबसे बेस्ट पार्टनर है. जानिए वो सीक्रेट मसाला और बनाने का सबसे आसान तरीका जो आपकी किचन में अचार की खुशबू भर देगा.

Easy Pickle Recipe: हरी मिर्च का अचार लगभग हर भारतीय थाली की जान होता है, जो साधारण से खाने का स्वाद भी दोगुना कर देता है. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए अचार को रोजाना धूप दिखाना और उसकी देखभाल करना मुमकिन नहीं होता. इसी समस्या का समाधान है ‘इंस्टेंट फ्राई चिल्ली’. इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही आपको दिनों तक इंतजार करना पड़ता है. यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम समय में अचार जैसा चटपटा स्वाद चाहते हैं.

अचार के लिए जरूरी सामग्री और तैयारी
देहरादून निवासी मुनीजा बताती हैं कि इस अचार के लिए हमेशा मोटी वाली हरी मिर्च का चुनाव करना चाहिए क्योंकि इसमें मसाला भरने में आसानी होती है. सबसे पहले मिर्च की डंठल निकालकर उन्हें अच्छी तरह धो लेना चाहिए और सुखा लेना चाहिए. इसके बाद हर मिर्च के ऊपरी सिरे से निचले सिरे तक बीच में एक लंबा कट या चीरा लगा लें. खटास के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार नींबू का रस, अमचूर या पिसी हुई राई का इस्तेमाल कर सकते हैं जो मिर्च के तीखेपन को संतुलित करने का काम करते हैं.

तैयार करें खास खुशबूदार आचारी मसाला
मिर्च के असली स्वाद के पीछे उसका खास मसाला होता है जिसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. मुनीजा के अनुसार एक तवे पर कलौंजी, मेथी, खड़ा धनिया, सौंफ और जीरा जैसे मसालों को हल्का रोस्ट कर लेना चाहिए. भूनने के बाद इन मसालों को मिक्सी में दरदरा पीस लें और फिर इस पाउडर में थोड़ा नींबू का रस या अमचूर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अब इस तैयार पेस्ट को सावधानी से कटी हुई मिर्चों के बीच में अच्छी तरह भर दें ताकि मसाला अंदर तक समा जाए.
यह भी पढ़ें: इफ्तार में ट्राई करें ये अनोखा रायता! मिनटों में बनकर होगा तैयार, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मिर्च को फ्राई करने का सही और आसान तरीका
मसाला भरने के बाद एक पैन या कड़ाही में थोड़ा सा सरसों का तेल या अपनी पसंद का तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो मसाला भरी हुई मिर्चों को उसमें डाल दें और गैस की आंच धीमी कर दें. मिर्चों को धीमी आंच पर ढककर पकने दें और लगभग 5 मिनट बाद इन्हें एक बार सावधानी से चला दें ताकि वे हर तरफ से बराबर पक जाएं. बस 10 मिनट के भीतर आपकी गरमा-गरम और चटपटी आचारी मिर्च फ्राई सर्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी.

स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल
यह इंस्टेंट मिर्च फ्राई तब सबसे ज्यादा काम आती है जब घर में कोई खास सब्जी न बनी हो या दाल-चावल का स्वाद बढ़ाना हो. इसे आप तुरंत बनाकर गरमा-गरम पराठों, सादे चावल या पूरी के साथ परोस सकते हैं. ताजी मिर्च का कुरकुरापन और मसालों की खटास इसे पारंपरिक अचार से भी ज्यादा ताज़ा और जानदार बना देती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको मेहनत या कड़ी धूप की जरूरत नहीं है, बल्कि किचन के आम मसालों से ही आप पुराने जमाने वाला स्वाद पा सकते हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP