‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह का जलवा जारी, डायरेक्टर ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, सच होती आ रही नजर

Share to your loved once


Last Updated:

धुरंधर के बाद ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर सिंह की एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए हैं. पेड प्रीव्यू शोज के बाद से ही लोग सोशल मीडिय पर एक्टर की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं आदित्य धर ने फिल्म की शूटिंग खत्म् होते ही रणवीर से कह दिया था कि ये तुम्हारी लाइफटाइम अचीवमेंट परफॉर्मेंस हैं.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह का जलवा जारी, डायरेक्टर ने पहले ही दिया था हिंट Zoom

आदित्य धर ने की रणवीर सिहं की तारीफ

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की’धुरंधर 2′ का आज यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो हुआ है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर डाली है. सोशल मीडिया पर तो रणवीर की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब खुलासा हुआ है कि रणवीर के लिए आदित्य धर ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.

पैड प्रिव्यू को देख फैंस रणवीर सिंह के मुरीद हो गए हैं. वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि ‘धुरंधर 2’ के पहले 10 मिनट में रणवीर ने जो काम किया है, उसके लिए उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए.इतना ही नहीं आदित्य धर तो पहले ही उनकी एक्टिंग के मुरीद हो गए थे. कई शहरों में शोज अभी से ही हाउसफुल हो चुके हैं.

सच हुई आदित्य धर की भविष्यवाणी

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है.एक्टर विक्रम भांबरी ने खुलासा किया है कि जिस वक्त ‘धुरंधर 2 ’ की शूटिंग खत्म हुई थी, उसी वक्त आदित्य धर रणवीर सिंह की एक्टिंग के फैन हो गए थे. उन्होंने एक्टर को ये तक कह दिया था , ‘तुमने इस फिल्म में लाइफटाइम अचीवमेंट वाली परफॉर्मेंस दी है. उन्होंने कहा था कि तुम मेरी ये बात नोट कर लेना. अब आदित्य की वो भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP