नया लुक… वही हल्ला बोल, राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, नए कप्तान के साथ दिखे वैभव सूर्यवंशी
Last Updated:
Rajasthan Royals new jersey: आईपीएल के पहले सीज़न की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने आगामी 2026 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की. नए नवेले कप्तान रियान पराग, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई सहित कई अधिकारी जर्सी लॉन्चिंग के लिए मौजूद थे. 2008 के आईपीएल विजेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी हमेशा की तरह नीले और गुलाबी रंगों वाली जर्सी का अनावरण करते हुए कैप्शन में लिखा: ‘नया लुक, वही हल्ला बोल. जर्सी: आरआर का अनावरण.

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी की लॉन्चिंग के समय नए कप्तान के साथ खड़े दिखाई दिए.
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने नए नवेले कप्तान रियान पराग, विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी और रवि बिश्नोई की मौजूदगी में अपनी नई जर्सी लॉन्च की. 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 19वें सीजन के लिए सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. 2008 के आईपीएल विजेता टीम ने इंस्टाग्राम पर अपनी जर्सी लॉन्च करने की घोषणा की. इस नई जर्सी में नीले और गुलाबी रंग का मिश्रण है. तस्वीरों के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कैप्शन में लिखा, ‘नया लुक, वही हल्ला बोल. जर्सी: लॉन्च हो गई.’
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में पांच बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती तीन घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी, जो उनका वैकल्पिक घरेलू मैदान है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उनके मुख्य घरेलू मैदान पर होने वाले मुकाबलों की तारीखें तब तय होंगी, जब बीसीसीआई टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों का शेड्यूल जारी करेगा.