‘आगे और अच्छे दिन,’ ईरान युद्ध के बीच ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में बहार, जानिए सीक्रेट
Last Updated:
Greater Noida Real Estate News : अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर पूरी दुनिया को देखा जा रही है. यूपी के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की किल्लतों की अफवाह के बीच सीएनजी गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लाइनें लगी हैं. खाड़ी में चरम तनाव का असर वैश्विक स्तर पर कई क्षेत्रों में देखने को मिला है, लेकिन ग्रेटर नोएडा का रियल एस्टेट बाजार इससे लगभग अछूता है. स्थानीय रियल एस्टेट कारोबारी बताते हैं कि मौजूदा हालात में भी बाजार स्थिर बना हुआ है. आने वाले समय में इसमें तेजी की पूरी संभावना है. लोकल 18 ने ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारियों से बात की.
ग्रेटर नोएडा. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चरम तनाव का असर वैश्विक स्तर पर कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, लेकिन ग्रेटर नोएडा का रियल एस्टेट बाजार फिलहाल इससे लगभग अछूता नजर आ रहा है. स्थानीय रियल एस्टेट कारोबारियों के अनुसार, मौजूदा हालात में बाजार स्थिर बना हुआ है और आने वाले समय में इसमें तेजी की पूरी संभावना है. ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी दक्ष शर्मा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे इस तनाव का यहां के प्रॉपर्टी बाजार पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है. उनका मानना है कि निवेशक और खरीदार फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे वैश्विक हालात सामान्य होंगे, वैसे-वैसे स्थानीय बाजार में गतिविधियां और तेज होंगी. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रेटर नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है, जो इस क्षेत्र को निवेश के लिहाज से आकर्षक बनाए हुए है.
और बेहतरी की उम्मीद
कारोबारी विकास यादव का कहना है कि इस समय बाजार में एक तरह की सतर्कता जरूर देखने को मिल रही है. लोग प्रॉपर्टी देखने तो आ रहे हैं, लेकिन खरीदारी के फैसले लेने में थोड़ा समय ले रहे हैं. उनके अनुसार, बाजार फिलहाल सामान्य स्थिति में है, लेकिन जैसे ही अनिश्चितता कम होगी, मांग में तेजी आ सकती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले महीनों में बिक्री के आंकड़ों में सुधार देखने को मिलेगा.
रियल एस्टेट कारोबारी मयूर मित्तल के मुताबिक, वे कमर्शियल और रेसिडेंशियल दोनों सेगमेंट में काम करते हैं और उन्हें हल्का-फुल्का असर जरूर महसूस हुआ है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह असर बहुत सीमित है और ओवरऑल भारतीय रियल एस्टेट बाजार मजबूत स्थिति में बना हुआ है. खासकर ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी की मांग लगातार बढ़ रही है, जो इस क्षेत्र की मजबूती को दर्शाती है.
सभी में रुचि
मित्तल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. यमुना अथॉरिटी के प्लॉट्स हों या शहर के अन्य रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स, सभी में खरीदारों की रुचि बनी हुई है. यह संकेत देता है कि निवेशक इस क्षेत्र को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से सुरक्षित और लाभदायक मान रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, जैसे एक्सप्रेसवे, मेट्रो कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास, इस क्षेत्र के रियल एस्टेट बाजार को मजबूती प्रदान कर रहे हैं. इसके चलते यहां निवेशकों का भरोसा कायम है, भले ही वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई हो.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें