जब रेखा ने बनाई अमिताभ बच्चन के ‘जानी दुश्मन’ संग जोड़ी, बॉक्स ऑफिस पर आया तूफान, मेकर्स हुए मालामाल

Share to your loved once


Last Updated:

Rajesh Khanna Rekha Superhit Movie : रेखा और अमिताभ बच्चन की लास्ट फिल्म 1981 में ‘सिलसिला’ आई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया था. फिल्म फ्लॉप होकर भी लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही. आज इस फिल्म की गिनती कल्ट मूवी में होती है. ‘सिलसिला’ के बाद अमिताभ बच्चन के सभी प्रोड्यूसर्स से कह दिया था कि वो रेखा संग काम नहीं करेंगे. अमिताभ रूठे तो रेखा ने 70 के दशक के एक सुपर स्टार संग जोड़ी बनाई. 1983 में ऐसी रोमांटिक फिल्म बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इस फिल्म में रेखा ने एक गाना भी गाया था. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं…….

साल 1981 में रिलीज हुई ‘सिलसिला’ फिल्म में अमिताभ बच्चन-रेखा की जोड़ी अंतिम बार पर्दे पर नजर आई थी. फिल्म फ्लॉप हुई तो यश चोपड़ा और अमिताभ बच्चन की दोस्ती टूट गई. अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन के दबाव में रेखा के साथ काम ना करने का फैसला किया. उन्होंने सभी प्रोड्यूसर्स से अपनी दिल की बात कह दी. ऐसे में रेखा ने 70 के दशक के सुपर स्टार राजेश खन्ना का सहारा लिया. राजेश खन्ना-राजेश बब्बर और रेखा की इस फिल्म का नाम ‘अगर तुम ना होते’ था जिसे 4 नवंबर 1983 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स……

‘अगर तुम ना होते’ का डायरेक्शन लेख टंडन के किया था. वही लेख टंडन जिन्होंने सर्कस जैसा टीवी सीरियल बनाया और बॉलीवुड को शाहरुख खान जैसा सुपर स्टार दिया. वही लेख टंडन जिन्होंने जिन्होंने ‘स्वदेस’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. ‘अगर तुम ना होते’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. राजेश खन्ना के लिए तो यह फिल्म सोने पर सुहागा साबित हुई थी. इस फिल्म ने हिट होने से राजेश के फीके पड़ते स्टारडम को नई चमक मिल गई थी.

‘अगर तुम ना होते’ फिल्म का डायरेक्शन लेख टंडन ने किया था. कहानी एन.एन. शर्मा ने लिखी थी. फिल्म में राजेश खन्ना-रेखा और राज बब्बर के अलावा मदन पुरी और असरानी भी अहम भूमिकाओं में थे. मदन पुरी ने फिल्म में अहम रोल निभाया था. बाद में लेख टंडन की हर फिल्म में वो नजर आए. राजीव कुमार-विमल कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर थे. म्यूजिक आरडी बर्मन का था. गीतकार गुलशन बावरा थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के टाइटल सॉन्ग ‘अगर तुम ना होते’ के लिए किशोर कुमार को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. 1983 में राजेश खन्ना की यह तीसरी लगातार हिट फिल्म थी. इससे पहले ‘अवतार’ और ‘सौतन’ फिल्में भी हिट रही थीं. राजेश खन्ना का स्टारडम लौट आया था. रेखा ने भी जीतेंद्र-राजेश खन्ना और राज बब्बर के साथ काम करना शुरू किया.

राज बब्बर को जब रेखा के अपोजिट रोल ऑफर हुआ तो वह बहुत खुश हुए थे. इससे पहले उन्होंने 1982 में रिलीज हुई ‘जीवन धारा’ फिल्म में रेखा के ऑनस्क्रीन भाई की भूमिका निभाई थी. उन्हें फिर से रेखा के साथ काम करने का मौका मिल रहा था. बब्बर ने दावा किया था उन्हें जिस तरह से रोल बताया गया था, वैसा फिल्म में दिखाया नहीं गया. राजेश खन्ना ने उनके कई सीन पर कैंची चलवा दी थी. इस फिल्म से पहले राज बब्बर और लेख टंडन ने ‘शारदा’ फिल्म में एकसाथ काम किया था.

फिल्म का मुहुर्त 25 जनवरी 1982 को हुआ था. इस फिल्म में एक्ट्रेस रेखा ने भी एक गाना गाया था. इस गाने के बोल थे : कल तो संडे है, इसी बात का रोना है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर राजीव कुमार और रेखा एकदूसरे के करीब आ गए थे, इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा ने भी खूब जोर पकड़ा था.

बहुत लंबे समय बाद आरडी बर्मन और राजेश खन्ना एकसाथ इस फिल्म में आए थे. लेख टंडन के साथ राजेश खन्ना और रेखा की यह इकलौती फिल्म है. फिल्म के एक गाने ‘कौन है जोरू का गुलाम नहीं’ में गीतकार गुलशन बावरा भी नजर आए थे. वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी करते थे. जंजीर फिल्म में भी वो नजर आए थे. फिल्म दीवाली के दिन 1983 में रिलीज हुई थी. इसी दिन जीतेंद्र की मवाली भी हिट हुई थी. दोनों ही फिल्में मैसिव हिट रहीं.

फिल्म की सफलता में इसके म्यूजिक का अहम योगदान रहा. फिल्म में कुल 5 गाने थे. ‘अगर तुम ना होते’ के तीन वर्जन फिल्म में रखे गए थे. फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘अगर तुम न होते’ की धुन सात फिल्मों में सुनाई दे चुकी है. आरडी बर्मन के पिता एसडी बर्मन ने यह ट्यून 1951 में फिल्म नौजवान के लिए बनाई थी. वो गाना था ‘ठंडी हवाएं, लहराके आएं..’ जिसे लता मंगेशकर ने गाया था. यह धुन 1985 तक सुनाई दी. साल बदलते रहे, फिल्में बदलती रहीं लेकिन यह धुन संगीतकारों के दिल में बसी रही.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP