10000 रुपये किलो वाली ‘ब्लू टी’ अब घर में बनेगी बिल्कुल फ्री! जानें जादुई तरीका – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

10000 रुपये किलो वाली ब्लू टी अब घर में बनेगी बिल्कुल फ्री! जानें जादुई तरीका

 

arw img

Blue Tea Recipe: आज के दौर में फिट रहने के लिए ब्लू टी (Blue Tea) का क्रेज तेजी से बढ़ा है. बाजार में इसकी कीमत ₹500 से लेकर ₹10000 प्रति किलो तक है, लेकिन मधुबनी की पूनम देवी ने इसका एक ऐसा ‘जीरो बजट’ नुस्खा साझा किया है जिससे आप घर बैठे शुद्ध चाय का आनंद ले सकते हैं. यह खास चाय नीले अपराजिता के फूलों से तैयार की जाती है. जो ग्रामीण इलाकों के लगभग हर घर में उपलब्ध होते हैं. इसे बनाने के लिए पूजा में इस्तेमाल हो चुके फूलों को सुखाकर उनका पाउडर बना लिया जाता है. उपयोग के समय बस एक चम्मच पाउडर को गर्म पानी में उबालना होता है. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें हल्की चीनी या शहद भी मिला सकते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह चाय न केवल वजन कम करने में मददगार है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करती है. बाजार की मिलावटी चाय के बजाय घर पर तैयार यह ‘प्योर’ ब्लू टी स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP