मात्र 30 मिनट में तैयार करें ये चटपटा आलू नमकीन, चाय-पराठे का मजा कर देगा दोगुना – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

मात्र 30 मिनट में तैयार करें ये चटपटा आलू नमकीन, चाय-पराठे का मजा होगा दोगुना

 

arw img

Aloo Laksha Recipe: बिहार के खान-पान में चटपटे और क्रंची जायके का हमेशा से खास महत्व रहा है. इसी कड़ी में ‘आलू लाक्षा’ (आलू लाझा) नमकीन इन दिनों हर घर की पसंद बना हुआ है. यह न केवल एक बेहतरीन टी-टाइम स्नैक्स है, बल्कि इसे रोटी और पराठे के साथ भी बड़े चाव से खाया जाता है. इसे बनाने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस या मशीन से पतले लाक्षा (लच्छे) के आकार में काट लिया जाता है. इसके बाद इन टुकड़ों को हल्के गर्म पानी में 10 मिनट तक उबालकर छान लिया जाता है और आधे घंटे के लिए कपड़े पर सुखाया जाता है. कढ़ाई में तेल गर्म कर इन लच्छों को कुरकुरा होने तक फ्राई किया जाता है. स्वाद को दोगुना करने के लिए इसमें बारीक कटे टमाटर, कश्मीरी मिर्च, चाट मसाला, जीरा पाउडर और कुटी हुई लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है. अंत में स्वादानुसार नमक और गरम मसाला मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. गरमा-गरम परोसे जाने पर यह नमकीन न केवल ऊर्जा देता है बल्कि आपके दिन को खुशनुमा बना देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP