rajpal yadav denied money | cheque bounce case | जेल जाने के बाद राजपाल यादव को आई ‘अक्ल’, अब नहीं लौटाएंगे एक भी फूटी कौड़ी, जानें क्या है ऑप्शन?
Last Updated:
Rajpal Yadav, Cheque Bounce Case: राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राजपाल यादव ऐसे कानूनी चक्रव्यूह में फंस गए हैं, जहां से निकलना उनके लिए अब चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. दिल्ली की एक अदालत में चल रहे इस मामले ने अब ‘सिविल’ से ‘क्रिमिनल’ की ओर रुख कर लिया है. इससे लोन ट्रांजेक्शन मामले में नया मोड़ आ गया है. शिकायतकर्ता के वकील एस के शर्मा के अनुसार, राजपाल ने कोर्ट में समझौता (Settlement) करने से साफ इनकार कर दिया है.

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में आया नया मोड़.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. बुधवार को राजपाल यादव ने कोर्ट में एक ऐसा दलील पेश किया, जिससे मामला सुलझने के बजाए और उलझ सकता है. राजपाल यादव ने बुधवार को कोर्ट में कहा कि उन्होंने अब तक 4.45 करोड़ रुपए दे दिए हैं और 25 लाख का डिमांड ड्राफ्ट भी दे दिया है. क्योंकि सामने वाले की मंशा उन्हें जेल भेजने की थी और वह जेल भी जा चुके हैं. इसलिए अब आगे सेटलमेंट नहीं करेंगे. हालांकि इस दौरान कोर्ट ने माना कि एक्टर की तरफ से काफी रकम जमा की जा चुकी है. इसलिए दोबारा जेल नहीं भेजेंंगे. अदालत ने कहा कि अगर पूरा बकाया चुकाया जाता है तो मामला खत्म हो सकता था. क्योंकि, मामला अब सिविल और क्रिमिनल मैटर के बीच फंस गया है. ऐसे में राजपाल यादव और शिकायतकर्ता के बीच अब 1 अप्रैल को दलीलों से पता चलेगा कि इस केस में क्या होगा?
कोर्ट ने राजपाल यादव से स्पष्ट सवाल पूछा था कि क्या वे इस विवाद को आपसी समझौते से सुलझाना चाहते हैं या नहीं? इस पर राजपाल यादव ने दो टूक जवाब दिया कि वे समझौता नहीं करना चाहते और अपनी अर्जी पर कानूनी दलीलें पेश करना चाहते हैं.
एस के शर्मा (शिकायतकर्ता के वकील)
शर्मा ने कोर्ट में एक महत्वपूर्ण बिंदु की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘राजपाल यादव इससे पहले इसी लोन ट्रांजेक्शन से जुड़े एक ‘सिविल मैटर’ में जेल की हवा खा चुके हैं. लेकिन, अब जो मामला चल रहा है वह एक ‘क्रिमिनल मैटर’ है.’
#WATCH | Delhi: On Actor Rajpal Yadav’s Case, Counsel, Complainant against Actor Rajpal Yadav, S K Sharma says, “The court asked Rajpal Yadav if he wants to complete the settlement or not. Rajpal Yadav said that he does not want to settle and wants to argue on his application. 1… pic.twitter.com/8G8U7umV4M