चैत्र नवरात्रि में ऐसे बनाएं हलवाई स्टाइल मूंगफली की बर्फी, यहां देखें आसान रेसिपी

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

चैत्र नवरात्रि में घर पर बनाएं शुद्ध मूंगफली का बर्फी, जाने प्रक्रिया 

Last Updated:

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है. ऐसे में मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. वहीं कई लोग शुद्धता और स्वाद के लिए खास तौर पर मिठाई की डिमांड करते है. ऐसे में मूंगफली की बर्फी तैयार कर सकते है. आज की रेसिपी में नारियल और मूंगफली से बनने वाली बर्फी शामिल है, जिसे बनाने के लिए मावा या चाशनी की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ 1 गिलास दूध से यह स्वादिष्ट मिठाई आसानी से तैयार हो जाती है. जिससे ये बेहद खास होता है.

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है. ऐसे में मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. वहीं कई लोग शुद्धता और स्वाद के लिए खास तौर पर मिठाई की डिमांड करते है. लेकिन बाजारों में मिलने वाले मिठाई की शुद्धता की गारंटी के बावजूद संदेह बना होता है. वहीं इस पावन अवसर पर घरों में व्रत-उपवास के साथ विशेष पकवान बनाने की परंपरा भी शुरू हो जाती है.

नवरात्रि के अवसर पर लोग नौ दिनों तक सात्विक और ऊर्जा देने वाले भोजन का सेवन करते है. व्रत के दौरान मीठा खाना न केवल स्वाद के लिए जरूरी होता है, बल्कि यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है. लंबे समय तक भूखे रहने के कारण शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है, जो तुरंत ताकत दे और कमजोरी दूर करे.

पलामू जिले के गृहणी शर्मीला सुमी ने बताया कि ऐसे में बाजार की मिठाइयों के बजाय घर पर बनी हेल्दी मिठाई बेहतर विकल्प है. खासकर अगर वह कम सामग्री और कम खर्च में तैयार हो जाए, तो यह और भी फायदेमंद बन जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

 आज की रेसिपी में नारियल और मूंगफली से बनने वाली बर्फी शामिल है, जिसे बनाने के लिए मावा या चाशनी की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ 1 गिलास दूध से यह स्वादिष्ट मिठाई आसानी से तैयार हो जाती है. जिससे ये बेहद खास होता है.

अगर आप घर पर मूंगफली की बर्फी तैयार करना चाहते है तो बर्फी को बनाने के लिए 1 कटोरी भुनी हुई मूंगफली, 1 कटोरी कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, 1 गिलास दूध, 3/4 कटोरी चीनी, थोड़ा सा काजू-बादाम, इलायची पाउडर और 1 चम्मच घी (ऑप्शनल) की जरूरत होती है.

 सबसे पहले मूंगफली को भूनकर दरदरा पीस लें और उसमें नारियल व इलायची मिला लें. इसके बाद मिक्सर में दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. कड़ाही में घी गर्म कर मूंगफली-नारियल मिश्रण को हल्का भूनें, फिर उसमें दूध वाला पेस्ट डालकर लगातार चलाते रहें, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.

जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, तो उसे घी लगी प्लेट में फैलाकर ठंडा होने दें. सेट होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट बर्फी तैयार हो जाती है.

 यह बर्फी प्रोटीन, फाइबर और गुड फैट्स से भरपूर होती है, जिससे व्रत के दौरान शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है. स्वाद में भी यह बाजार की मिठाइयों को पीछे छोड़ देती है और नवरात्र के नौ दिनों के लिए एक परफेक्ट हेल्दी विकल्प बन जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP