UP Board Exam : आप भी देख लें कैसे चेक हो रही हैं यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां, चप्पे-चप्पे पर है कैमरे की नजर
Last Updated:
UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियों की चेकिंग 18 मार्च से शुरू हो गई है. बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हुई थीं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का लक्ष्य 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का है. 10वीं और 12वीं की करीब पौने तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 250 केंद्र बनाए गए हैं. तस्वीरों में देखते हैं चल रहे मूल्यांकन कार्य को.
UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की करीब पौने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 50 लाख छात्रों का रिजल्ट तैयार करने की जिम्मेदारी एक लाख 53 हजार परीक्षकों के कंधों पर है. बोर्ड ने 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने की डेट लाइन सेट की है. कॉपियों की चेकिंग का कार्य 250 केंद्रों पर चल रहा है.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है. लाइव मॉनिटरिंग के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम में टीवी स्क्रीन इंस्टाल किए गए हैं. जिसके जरिए मूल्यांकन केंद्र के भीतर चल रही गतिविधियों पर लगातर निगरानी रहेगी.
कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रयागराज मंडल में ही 21 केंद्र बनाए गए हैं. संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आर एन विश्वकर्मा के मुताबिक प्रयागराज जिले में सबसे अधिक 10 और फतेहपुर और प्रतापगढ़ जिले में पांच-पांच और कौशांबी में एक मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. उनके मुताबिक आज पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की 80 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई है. उन्होंने कहा है कि केंद्रों पर परीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डीआईओएस प्रयागराज पी एन सिंह के मुताबिक जिले में 10 मूल्यांकन केंद्रों पर आज से मूल्यांकन शुरू हो गया है. प्रयागराज जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 12 लाख 24 हजार 788 कापियों का मूल्यांकन 6 हजार से अधिक परीक्षक करेंगे. मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन कराया जा रहा है. परीक्षकों के लिए भी मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है.
केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य में नियुक्त अध्यापकों और कार्मिकों के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है. जिले स्तर पर मूल्यांकन कार्यों में प्रभावी निगरानी के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर किए गए हैं. प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर डीएम द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ,बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ यूपी बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था लागू की गई है. यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन की निष्पक्ष और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
गौरतलब है कि यूपी की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं और 12 मार्च को समाप्त हुईं. यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 082 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इस प्रकार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. जिसमें हाईस्कूल में लगभग 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.5 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में मिलाकर लगभग 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे.